विज्ञापन

भारतीय बच्चे का अमेरिका में कमाल, 3 साल की उम्र में किताब लिखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Advay Jain Youngest Male Author: महज तीन साल की उम्र में किताब लिखकर भारतीय मूल के अद्वय जैन ने अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवा दिया है. अपने प्री-स्कूल में चीजों को देखने के बाद उन्होंने इन पर लिखना शुरू कर दिया था.

भारतीय बच्चे का अमेरिका में कमाल, 3 साल की उम्र में किताब लिखकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
तीन साल के अद्वय जैन ने किया कमाल

दुनिया के कई बड़े लेखकों के बारे में आपने खूब पढ़ा और सुना होगा, लेकिन क्या कभी आपने 3 साल के राइटर को देखा है? भारतीय मूल के अमेरिकी बच्चे ने ये खिताब अपने नाम किया है. न्यू जर्सी के रहने वाले अद्वय जैन की उम्र महज 3 साल 345 दिन है और उन्होंने एक किताब लिख डाली है. इसके साथ ही उनका नाम दुनिया के सबसे युवा लेखक के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गया है. पहले भी कई बच्चों ने ये कारनामा किया है, लेकिन अद्वय जैन जितनी उम्र में ये कीर्तिमान हासिल किसी ने नहीं किया था. 

बच्चों के लिए लिखी किताब 

अद्वय ने अपनी पहली किताब 'डिनो लर्न टू नॉट वेस्ट फूड' लिखकर ये रिकॉर्ड बनाया है, जो बच्चों के लिए है. इस किताब को लिखने का आइडिया उन्हें अपने प्री-स्कूल से मिला, जहां उन्होंने देखा कि कई बच्चे टिफिन का खाना नहीं खाते हैं और इसे बर्बाद कर देते हैं. किताब में उन्होंने टिफिन को खत्म करने और खाना वेस्ट नहीं करने की बात लिखी है. 

माता-पिता ने किया पूरा सपोर्ट

बच्चे जब कोई जिद करते हैं तो अक्सर माता-पिता उन्हें ऐसा करने से रोक देते हैं, लेकिन अद्वय जैन के मामले में ऐसा नहीं हुआ. उनके माता-पिता ने उन्हें सपोर्ट किया और उनकी ड्राइंग और छोटी कहानियों की आदत को एक किताब का रूप देने में मदद की. यही वजह है कि आज दुनियाभर में उनके बेटे को सम्मान मिल रहा है. न्यूयॉर्क में भारत के कॉन्सुल जनरल बिनया श्रीकांत प्रधान ने अद्वय जैन को इस ऐतिहासिक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए सम्मानित किया है. 

आने वाला है पार्ट-2

अद्वय जैन अब चार साल के होने वाले हैं और दूसरी किताब लिखने की तैयारी कर रहे हैं. अब वो इस किताब का दूसरा हिस्सा लिख रहे हैं. इसमें उनका कैरेक्टर डिनो लाइफ के बाकी जरूरी पहलुओं पर बात करेगा और सबक सिखाने का काम करेगा. फिलहाल उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे तोड़ना काफी मुश्किल है.

यह भी पढ़ें | मिलिए दुनिया की सबसे छोटी लेखिका से, 5 साल की उम्र में लिख दी बेहतरीन किताब

यह भी पढ़ें | ISS में तिरंगा देख भावुक हुए शुभांशु शुक्ला, छात्रों से बोले- 'डर दिमाग में होता है, हकीकत में नहीं'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Guinness World Record Youngest Male Author, Advay Jain Youngest Male Author, Youngest Writer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com