विज्ञापन

6 महीने में नौकरी दिलाने वाले स्किल कोर्स, कम समय में शुरू हो सकता है करियर

जानिए ऐसे लोकप्रिय स्किल कोर्सों के बारे में जो कम समय में पूरे किए जा सकते हैं और जिनकी जॉब मार्केट में अच्छी डिमांड है. डिजिटल मार्केटिंग से लेकर वेब डेवलपमेंट तक, यहां जानिए करियर के बेस्ट ऑप्शन.

6 महीने में नौकरी दिलाने वाले स्किल कोर्स, कम समय में शुरू हो सकता है करियर
कई कंपनियों में कंप्यूटर और ऑफिस टूल्स की जानकारी रखने वाले उम्मीदवारों की मांग रहती है.

Career Growth Tips : आज के दौर में सिर्फ डिग्री हासिल कर लेना काफी नहीं होता है. इसके साथ-साथ आपके पास स्किल्स भी होनी चाहिए. क्योंकि कंपनियां ऐसे लोगों को हायर कर रही हैं जिनके पास किसी खास फिल्ड की प्रैक्टिकल स्किल भी हो. यही वजह है कि यंगस्टर के बीच शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में आइए जानते हैं ऐसे कोर्स जिन्हें 6 महीने या उससे कम समय में पूरा किया जा सकता है और इनके बाद नौकरी के चांस भी मिल सकते हैं. 

डिजिटल मार्केटिंग की बढ़ रही मांग

डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट्स की डिमांड आजकल तेजी से बढ़ रही है. इस कोर्स में SEO, सोशल मीडिया मार्केटिंग, कंटेंट मार्केटिंग और ऑनलाइन एडवर्टीजमेंट जैसी स्किल्स सिखाई जाती हैं. 

नौकरी
  • डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव
  • SEO एग्जीक्यूटिव या सोशल मीडिया मैनेजर जैसी भूमिकाओं में अवसर मिल सकते हैं.

ग्राफिक डिजाइनिंग भी है अच्छा ऑप्शन

इसमें डिजाइन सॉफ्टवेयर का उपयोग कर पोस्टर, बैनर, लोगो और अन्य विजुअल कंटेंट तैयार करना सिखाया जाता है.

नौकरी 
  • इस कोर्स को पूरा करने के बाद ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी आसानी से मिल सकती है

डेटा एंट्री और ऑफिस एप्लिकेशन स्किल्स

कई कंपनियों में कंप्यूटर और ऑफिस टूल्स की जानकारी रखने वाले कैंडिडेट्स की मांग रहती है. डेटा एंट्री, MS Office और कंप्यूटर एप्लिकेशन से जुड़े कोर्स कम समय में पूरे किए जा सकते हैं.

वेब डेवलपमेंट और कोडिंग

टेक्निकल फिल्ड में इंट्रेस्ट रखने वाले छात्र वेब डेवलपमेंट या बेसिक प्रोग्रामिंग से जुड़े कोर्स कर सकते हैं.

नौकरी

  • वेबसाइट डिजाइन और डेवलपमेंट की स्किल्स सीखने के बाद फ्रीलांसिंग और जॉब दोनों के चांस बन सकते हैं.

हेल्थकेयर और पैरामेडिकल कोर्स

हेल्थकेयर सेक्टर में भी कुछ शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स अवलेवल हैं.

नौकरी
  • मेडिकल लैब असिस्टेंट, फिजियोथेरेपी असिस्टेंट या हेल्थकेयर सपोर्ट से जुड़े कई ट्रेनिंग प्रोग्राम युवाओं को रोजगार के चांस दे सकते हैं.

इस बात का रखें ध्यान

किसी भी कोर्स का सिलेक्शन केवल उसकी ड्यूरेशन देखकर नहीं करना चाहिए. यह समझना जरूरी है कि आपका इंट्रेस्ट किस फिल्ड में है और उस स्किल्स की मार्केट में कितनी डिमांड है. सही कोर्स, प्रैक्टिस और प्रैक्टिकल एक्सपीरिएंस के साथ कम समय में भी करियर की अच्छी शुरुआत की जा सकती है.

यह भी पढ़ें- DU Migration 2026: ABVP के प्रदर्शन के बाद DU ने बढ़ाई माइग्रेशन की डेडलाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com