विज्ञापन
This Article is From Jul 06, 2016

देखिए, यही है वह शख्स जिससे घबराती हैं दिल्ली और एनसीआर की हजारों लड़कियां

देखिए, यही है वह शख्स जिससे घबराती हैं दिल्ली और एनसीआर की हजारों लड़कियां
आरोपी की तस्वीर
  • यह लड़कियों को अश्‍लील मैसेज भेजता था
  • इसने 750 टेक्स्ट मैसेज और 750 व्हाट्स ऐप मैसेज किए
  • इसके मोबाइल में 2100 लड़कियों के नंबर पाए गए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जिससे दिल्ली और एनसीआर की हजारों लड़कियों घबराती थीं। आरोपी का नाम मोहम्मद खालिद है और इसका शौक था लड़कियों को पहले प्यार भरे मैसेज भेजना और बाद में जब लड़कियां इसका विरोध करती थी तो यह अश्लील मैसेज या वीडियो भेजता था।

1500 से ज्यादा लड़कियों को भेज चुका है मैसेज
अब तक यह शख्स 1500 से ज्यादा लड़कियों को अश्लील मैसेज भेज चूका है। कई बार लड़कियों ने पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी उसके बाद भी आरोपी नहीं डरा। उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विजय सिंह के मुताबिक आरोपी ने फर्जी पते पर 3 सिम कार्ड्स और 2 मोबाइल फ़ोन लिया। यह किसी भी नंबर पर अचानक फ़ोन करता था अगर नंबर लड़की का निकल आया तो फिर उसे मैसेज करने लगता था।

2100 लड़कियों के नंबर सेव थे इसके मोबाइल में
इसने 750 टेक्स्ट मैसेज और 750 व्हाट्स ऐप मैसेज किए। इसके मोबाइल में 2100 लड़कियों के नंबर पाए गए। नंबर भी कोड वर्ड में सेव करता था। जैसे A फिर A+ और A++। इसकी कद काठी छोटी थी इसलिए यह लड़कियों को इम्प्रेस करने की कोशिश करता था। इसकी वजह से कई महिलाओं के पतियों को शक हो गया था और उनका तलाक़ होने वाला था। दिल्ली के बल्लीमारान इलाके का रहने वाला यह शख्स 5वीं तक पढ़ा है और सदर बाजार में इसकी बैग की दुकान है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
क्रिमिनल, दिल्ली, एनसीआर, लड़कियां, Criminal, Delhi, NCR, Girls
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com