विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2017

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

दक्षिण पूर्वी दिल्ली में मिला नवजात बच्ची का शव, पुलिस कर रही मामले की जांच
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दक्षिण पूर्वी दिल्ली के तैमूर नगर इलाके में आज एक नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ. पुलिस ने बताया कि बाद में बच्ची के माता पिता को ढूंढ निकाला गया. बच्ची के माता पिता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बच्ची की हत्या नहीं की. उन्होंने दावा किया कि बच्ची मरी हुई पैदा हुई थी और कुछ अंधविश्वास के चलते उन्होंने उसे दफनाया नहीं था.

उन्होंने बताया कि बच्ची के माता पिता के पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई और उन्होंने भी इस बात की पुष्टि की कि बच्ची के माता पिता सच बोल रहे हैं. बहरहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
South East Delhi, Timur Nagar, Newborn Baby, Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com