राजधानी दिल्ली मे तेज रफ्तार एक बार फिर मौत का कारण बनी है. एनएच 24 पर तेज रफ्तार टेम्पो ट्रेवलर गाड़ी ने एक पानी के टैंकर मे जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में करीब 13 लोग घायल हुए, जिनमें बाद में 3 लोगों की मौत हो गयी.
नेशनल हाइवे 24 पर शुक्रवार देर रात एक भयानक एक्सीडेंट हुआ.
यह एक्सीडेंट कल्याणपुरी इलाके के पास हुआ दरअसल चश्मदीदों की माने तो एक टेम्पो ट्रेवलर गाड़ी तेज रफ्तार से जा रही थी, तभी आगे जा रहे पानी के टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी. जिसके बाद टेम्पो ट्रेवलर मे बैठे तमाम लोग घायल हो गए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी संग ली सेल्फी, ट्वीट कर लिखा- 'कितना अच्छा है मोदी'
पुलिस के मुताबिक टेम्पो ट्रेवलर मे कुल 13 लोग सवार थे. जिसके बाद घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. 13 लोगों में से 7 लोगों को लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जिनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है और अन्य 6 लोगों को पटपड़गंज के मैक्स हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है.
महाराष्ट्र: पुणे में दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
यहां इलाज के दौरान टेम्पो ट्रेवलर के ड्राइवर समेत कुल 3 लोगों की मौत हो गई. टेम्पो में सवार लोग दिल्ली के उत्तम नगर से नैनीताल घूमने के लिए जा रहे थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं