विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2018

रेल टिकटों का सबसे बड़ा दलाल गिरफ्तार, 90 लाख के टिकट बरामद

आरपीरफ के सीनियर अधिकारी शशि कुमार के मुताबिक दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए, रेलवे के अवैध तरीके से टिकट बेचने वाले दलालों की धरपकड़ शुरू कर दी गयी है.

रेल टिकटों का सबसे बड़ा दलाल गिरफ्तार, 90 लाख के टिकट बरामद
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी टिकट दलाल
नई दिल्‍ली: आरपीएफ ने अवैध तरीके से रेल टिकट सप्लाई करने वाले एक ऐसे दलाल को पकड़ा है जिसके पास से 90 लाख की ई टिकट बरामद हुईं, जिसमें से ढाई लाख रुपए की वो टिकटें हैं जिन पर यात्रा होनी है, जो अक्टूबर और नवंबर की है. आरपीरफ के सीनियर अधिकारी शशि कुमार के मुताबिक दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए, रेलवे के अवैध तरीके से टिकट बेचने वाले दलालों की धरपकड़ शुरू कर दी गयी है. कुछ दिन पहले जानकारी मिली कि एक शख्स ई-टिकटों की लगातार बुकिंग कर रहा ह. उसी बीच जानकारी मिली कि ये शख्स गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में कनोडिया टूर एंड ट्रैवल के नाम से ऑफिस चलाता है और हर किसी से 100 प्रतिशत कन्फर्म टिकट का दावा करता है और वहीं से ही इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहा है. तभी टीम ने IRCTC के साथ मिलकर 24 साल के नवीन कुमार कनोडिया को गाजियाबाद में उसके ऑफिस से गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद जब इसके ऑफिस के कंप्यूटर की जांच की गई तो तो टीम को नवीन के ऑफिस से करीब 2 लाख 65 हजार 317 रुपए की 199 वो टिकटें मिलीं जिन पर त्योहारों के दौरान यात्रा होनी है.

दशहरा-दीपावली और छठ पूजा में जाने के लिए इन ट्रेनों में मिल सकता है अभी टिकट, तुरंत करें कोशिश

आरोपी ने पुलिस को बताया कि ये अब तक 4 हजार 254 टिकट बुक कर चुका है जिसकी कीमत 90 लाख 25 हज़ार रुपये है. वह अब तक 486 टिकट फेक पर्सनल यूजर आईडी पर बुक करवा चुका है और टिकटों की बुकिंग के लिए ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था.

आरपीएफ ने बताया कि बिहार के मुजफ्फरपुर इलाके से इसके भाई गौतम कनोडिया को भी टिकट दलाली के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है. आरोपी नवीन ने आरपीएफ को बताया कि इन टिकटों को दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों को ऊंचे दामों पर बेचा जाना था. गैंग का मुखिया अवैध यूजर आईडी के जरिये टिकट बुकिंग करता है और टिकट की कीमत से 1000 रुपए ज्यादा में बेच देता है.

VIDEO: सवारी रेल की और किराया प्लेन का

दूसरा तरीका था कि टिकट बुकिंग करवाने वाला शख्स इनके पास आता है और उसकी आईडी पर कई टिकट बुक कर देता है, फिर उन टिकटों को ज़्यादा कीमत पर बेच देता है. नवीन ने 63 आईडी के जरिये टिकटों की बुकिंग की थी. अब इन 63 आईडी को डिएक्टिवेट कर दिया गया है. अब आरपीएफ इसके और लोगों की तलाश कर रही है जो इस गोरखधंधे में शामिल हो सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Railways, Railway Ticket Broker, Railway Ticket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com