दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने सूची जारी करते हुए बताया कि बाकी के उम्मीदवारों का ऐलान रविवार को होगा.
नई दिल्ली:
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए कांग्रेस ने 140 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने सूची जारी करते हुए बताया कि बाकी के उम्मीदवारों का ऐलान रविवार को होगा.
खास बात...
1. 119 नए चहेरे- 140 घोषित उम्मीदवारों में से 119 उम्मीदवार नए हैं यानी ये पहली बार चुनाव लड़ेंगे.
2. मौजूदा पार्षदों पर तलवार- दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस के करीब 60 पार्षद हैं, जिनमे अभी सबके टिकट घोषित नहीं हुए, यानी उनके टिकट पर अभी तलवार लटकी हुई है. ईस्ट दिल्ली नगर निगम में सदन के नेता मुकेश गोयल का अभी तक टिकट अनाउंस नहीं किया गया है.
3. मौजूदा 21 पार्षदों को टिकट- कांग्रेस ने कुल 21 मौजूदा पार्षदों को अब तक टिकट दिए हैं, जिनमें 6 पूर्वी दिल्ली नगर निगम में, 7 उत्तरी दिल्ली नगर निगम में और 8 दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में हैं.
4. निगमवार उम्मीदवार- कांग्रेस ने दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के लिए 54, उत्तरी दिल्ली नगर निगम के लिए 52 और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के लिए 34 उम्मीदवारों का ऐलान किया.
5. पार्षदों की पत्नी को टिकट- लिस्ट में मौजूदा पार्षद की पत्नी को टिकट के मामले दिख रहे हैं, जिसका आम तौर पर कारण होता है परिसीमन में सामान्य सीट का महिला के लिए आरक्षित हो जाना.
देखें पूरी सूची

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MCD Elections 2017, Congress, Ajay Maken, Congress Candidate List