विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2019

दिल्ली: आईआईटी कॉम्प्लेक्स में फांसी के फंदे से लटके मिले पति-पत्नी, इसी साल हुई थी शादी

दिल्ली के आईआईटी कॉम्प्लेक्स से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में पति-पत्नी फांसी के फंदे से लटके मिले हैं.

दिल्ली: आईआईटी कॉम्प्लेक्स में फांसी के फंदे से लटके मिले पति-पत्नी, इसी साल हुई थी शादी
प्रतीकात्मक फोटो
  • आईआईटी कॉम्प्लेक्स में फांसी के फंदे से लटके मिले पति-पत्नी
  • इसी साल हुई थी दोनों की शादी
  • मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस
नई दिल्ली:

दिल्ली के आईआईटी कॉम्प्लेक्स से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक घर में पति-पत्नी फांसी के फंदे से लटके मिले हैं. जानकारी के अनुसार इसी साल इनकी शादी हुई थी. घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की पड़ताल में जुट गई है. पुलिस को शुक्रवार रात लगभग 9.50 बजे सूचना मिली थी कि आईआईटी कॉम्प्लेक्स स्थित एक घर में में पति-पत्नी फांसी के फंदे से लटके हुए है. 

जयपुर: महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से दोनों के शवों को नीचे उतारा. अब तक के जांच में पता चला है कि पति का नाम गुलशन और पत्नी का नाम सुनीता था. गुलशन के बारे में बताया जा रहा है कि वह आईआईटी लैब में एक तकनीशियन था. दोनों की शादी इसी साल हुई थी.

पापा ने ई रिक्शा से नहीं घुमाया तो 10 साल के मासूम ने फांसी लगाकर दी जान

बताया जा रहा है कि सुनीता कमरे के अंदर और गुलशन कमरे के बाहर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. घटना से एक दिन पहले यानी गुरुवार को गुलशन की मां भी उनके घर पर मौजूद थी. इस संबंध में सुनीता की मां का कहना है कि गुलशन और उसकी मां सुनीता को मारते-पीटते थे. बताया जा रहा है कि गुलशन और सुनीता दोनों ने दूसरी शादी की थी और सुनीता प्रेग्नेंट थी.
 

VIDEO: दिल्ली में नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Husband And Wife Hanging, IIT Complex, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com