विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2019

दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में 9 साल की बच्ची का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज

दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौ साल की बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.

दिल्ली: संदिग्ध परिस्थितियों में 9 साल की बच्ची का शव मिला, हत्या का मामला दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो
  • संदिग्ध परिस्थितियों में 9 साल की बच्ची का शव मिला
  • हत्या का मामला दर्ज
  • पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी
नई दिल्ली:

दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नौ साल की बच्ची का शव मिला है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. मृतका की पहचान लक्ष्मी के तौर पर हुई है जो पूर्वी दिल्ली के शकरपुर क्षेत्र में अपने परिवार के साथ एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहती थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़िता को शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे पूर्वी दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया." हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है.

मध्य प्रदेश: ग्रामीणों ने मोर की चोरी के आरोप में शख्स की जमकर पिटाई की, इलाज के दौरान हुई मौत

अधिकारी ने आगे कहा, "शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मौत होने की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगी." पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता उसी इमारत में चलने वाली पीजी में घरेलू सहायक का काम करते हैं, जहां वह रहते हैं.

पुणे: ब्लू व्हेल गेम का 'टॉस्क' पूरा करने के चक्कर में गई एक और जान, युवक ने की आत्महत्या

पुलिस अधिकारी ने कहा, "लक्ष्मी अपनी बहन के साथ पीजी के सबसे नीचले तल पर अकेली थी." उन्होंने कहा कि जांच जारी है. 

VIDEO: उत्तर प्रदेश या 'अपराध' प्रदेश, क्या कहते हैं यूपी के आंकड़े

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Child Dead Body
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com