विज्ञापन
This Article is From Jul 31, 2018

दिल्ली में पुराना लोहा पुल फिर खोला गया, रेल यातायात बहाल

दिल्ली के पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) पर रेल यातायात सोमवार को दोबारा बहाल कर दिया गया. नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रविवार आधी रात से इस पुल पर रेल यातायात बंद कर दिया गया था.

दिल्ली में पुराना लोहा पुल फिर खोला गया, रेल यातायात बहाल
लोहा पुल पर रेल यातायात सोमवार को दोबारा बहाल कर दिया गया है. (प्रतिकात्मक चित्र)
नई दिल्ली: दिल्ली के पुराने यमुना पुल (लोहा पुल) पर रेल यातायात सोमवार को दोबारा बहाल कर दिया गया. नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रविवार आधी रात से इस पुल पर रेल यातायात बंद कर दिया गया था. उत्तर रेलवे (एनआर) के प्रवक्ता नितिन चौधरी ने आईएएनएस को बताया, "रेल यातायात बहाल कर दिया गया है, क्योंकि अब ट्रेनों के लिए मार्ग सुरक्षित है. यातायात सुबह 11 बजे बहाल किया गया था". उन्होंने कहा कि इंजीनियर पुल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं. इसके पहले यमुना पुल के बंद होने से रेल विभाग ने 27 पैसेंजर गाड़ियों को रद्द कर दिया था, 14 एक्सप्रेस गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित कर दिया और तीन एक्सप्रेस गाड़ियों को रद्द कर दिया था. दिल्ली पुलिस ने जलस्तर 205.52 मीटर पहुंचने के बाद रविवार शाम पुल बंद करने का आदेश जारी किया. 

दिल्ली : यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, मनीष सिसोदिया ने तटीय इलाके का किया दौरा 

आपको बता दें कि पहाड़ों में लगातार हो रही बरसात के चलते यमुना नदी दो दिनों से खतरे के निशान से उपर बह रही हैं.  यमुना में पानी खतरे से उपर चले जाने की वजह से से यमुना नदी के अंदर टापू पर बसे कई गावों पर खतरा मंडरा रहा है. गांवों को खाली करा लिया गया है. हरियाणा, दिल्ली और यूपी में यमुना की तलहटी में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है. पानीपत में यमुना के टापू पर बसे गांव रहीपूर खेडी गांव के चारो ओर पानी भर जाने पर गांव का संपर्क दो दिनों से कट जाने पर गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित दूसरे गांव में लाने के लिए जिला प्र‎शासन ने इंजन बोट की मदद ली है. 

दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया जा रहा  

यमुना का जलस्तर काफी बढ़ा, जलस्तर खतरे के निशान के करीब

लेखक के बारे में
img
ख़बर न्यूज़ डेस्क
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Yamuna Floodplains In Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com