दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक होटल में हुए बवाल ने हर किसी को चौंका दिया है. ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी कंपनी OYO ने अपने दो कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले (Delhi Crime News) के बाद हाउसकीपिंग ऑपरेटर उज्जवल भारद्वाज के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. OYO की ऑडिट टीम 18 जून को अपनी रूटीन चेकिंग के लिए होटल कम्फर्टज इन पहुंची थी. वहां टीम को बुकिंग रिकॉर्ड में गड़बड़ियां नजर आईं. जांच में सामने आया कि होटल में 7 कमरे बिना कंपनी के सिस्टम में रिकॉर्ड किए किराए पर दिए जा रहे थे, और इनसे होने वाली कमाई सीधे ऑपरेटर उज्जवल भारद्वाज की जेब में जा रही थी.
OYO कर्मचारियों से मारपीट
जब ये धोखाधड़ी उजागर हुई, तो उज्जवल बौखला गया. उसने होटल में आकर सभी CCTV कैमरे बंद कर दिए और OYO के दोनों कर्मचारियों पर लोहे की चेन से बुरी तरह हमला कर दिया. दोनों को गंभीर चोटें आईं. इसके बाद OYO ने उसी दिन पुलिस में उज्जवल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई. आरोप है कि उज्जवल भारद्वाज अब भी OYO के स्टाफ को धमका रहा है. व्हाट्सऐप स्टेटस पर वह कर्मचारियों के नाम लेकर उन्हें डराने और अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है. इससे डरे-सहमे कर्मचारी अब पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
OYO ने अपनी टीम को दिया सपोर्ट देने का भरोसा
इस पूरे मामले पर OYO के रीजनल हेड पावस शर्मा ने कहा कि उज्जवल न सिर्फ इस होटल का ऑपरेटर है बल्कि एक और OYO होटल, होटल वेल इन भी चला रहा है. वहां उसने अब गुंडों को तैनात कर दिया है, ताकि हमारी टीम वहां ऑडिट न कर सके. यह सिर्फ कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन नहीं बल्कि एक आपराधिक हरकत है.
आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
OYO ने अपनी टीम को पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिलाया है और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. कंपनी ने कहा है कि वह अब अपने फील्ड स्टाफ की सुरक्षा के नियमों और व्यवस्था की समीक्षा कर रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं