विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2019

Exclusive: NDTV से बोले अरविंद केजरीवाल- कांग्रेस की नीयत पर शक, दिल्ली को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा, पुलवामा पर हम मोदी के साथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है.

Also Read in
अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीवी से खास बातचीत की.
  • अरविंद केजरीवाल ने की एनडीटीवी से खास बातचीत
  • कहा- मोदी और शाह की जोड़ी ने देश को बर्बाद किया
  • पुलवामा के मसले पर पाक को जवाब दें, मैं साथ हूं
नई दिल्ली:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एनडीटीवी से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी देश के लिए खतरनाक है. उन्होंने देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. देश की अर्थव्यवस्था को बदहाल हालत में पहुंचा दिया. अगली बार सत्ता में आए तो संविधान बदल देंगे, इसलिये उन्हें हराना जरूरी है. दिल्ली में मोदी सरकार सब कुछ तय करती है. दो चीज जरूरी है. जिस स्टेट में जो पार्टी उन्हें हरा रही है तो उसे वोट दें. जहां बीजेपी के उम्मीदवार हों, वहां एक उम्मीदवार हो, जिससे वोट कटे. केजरीवाल ने कहा कि देश बड़ा है कोई भी बन जाएगा पीएम. हमें देश को आगे ले जाना है. पिछले पांच साल के अंदर आगे नहीं गया.

केजरीवाल बोले- कांग्रेस को गठबंधन के लिए मना-मना कर थक गए, वे दिल्ली और यूपी में BJP को जिताना चाहते हैं

केजरीवाल ने कहा कि अच्छी-खासी अर्थव्यवस्था पिछड़ गई. लोगों के घर में खाने को नहीं है. डेढ़ करोड़ नौकरियां चलीं गईं. मोदी जी ने 2014 के चुनाव से पहले दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा देने की मांग की थी. मगर वह खुद मुकर गए. देश के अगर टुकड़े-टुकड़े हो गए, जाति धर्म के नाम पर, मॉब लिंचिंग हो रही है. सोशल मीडिया पर लड़कियों को गंदी-गंदी गालियां दी जा रहीं हैं. व्यापारी रेड के कारण डर-डर कर जिएगा तो व्यापार कैसे बढ़ेगा. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसा माहौल देना चाहिए कि सरकार को ताकि व्यापार तेजी से बढ़ें. आम आदमी पार्टी अकेले लड़ने की तैयारी में. पूरे देश में नफरत का माहौल है.

दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए अनशन पर बैठेंगे अरविंद केजरीवाल

पुलवामा हमले पर बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी के लोग शहीदों की लाश पर राजनीति कर रहे हैं. मेरी लाख असहमतियां हों पीएम मोदी से, मगर इस मामले में पूरी तरह से पीएम के साथ हूं. पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए. पाकिस्तान रोज हमारे आदमी मार रहा है, मगर उसे कोई कीमत नहीं चुकानी पड़ रही है. हमारे 40 जवान शहीद हुए, यह हमारे लिए बहुत बड़ा नुकसान और अपमान है. मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि कम से कम दस गुना ज्यादा कीमत पाकिस्तान को चुकानी पड़े. ताकि पाकिस्तान को लगे कि अगर फिर हमने कुछ ऐसा किया तो हमें भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि हम दिल्ली में सातों सीटें जीतेंगे. 

पूर्ण राज्य पर प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्लीवालों से झूठ बोला, उपवास एकमात्र उपाय: केजरीवाल

Video:पूर्ण राज्य के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे अनशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Arvind Kejriwal AAP, Arvind Kejriwal Interview
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com