विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

दिल्ली: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह

दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में 12वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी.

Also Read in
दिल्ली: 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में बताई मरने की वजह
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी जिले में अलीपुर थाना इलाके के बख्तावरपुर गांव में 12वीं क्लास की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी. छात्रा ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट लिखा, जिसमें आसपास के लड़कों को जिम्मेदार ठहराया गया है. सुसाइड नोट में लिखा कि चारों तरफ लड़के उसे जीने नहीं दे रहे थे, उसका पीछा कर रहे थे. यही वजह है कि सुसाइड नोट के आधार पर परिजनों ने पास के एक लड़के पर छेड़खानी और तंग करने का आरोप लगाया है. अलीपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. 

महाराष्ट्र : नासिक में नर्सिंग कॉलेज की 21 साल की छात्रा ने होस्टल में की खुदकुशी

छात्रा की मौत के बाद परिजनों का आरोप है कि पड़ोस का एक लड़का लंबे वक्त से लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा था. उसे पुलिस भर्ती में सहयोग करने की बात कहकर उसे दौड़ आदि भी करवाता था और उसके साथ गलत काम की कोशिश भी कई बार की गई, जिसका विरोध परिजनों ने किया. बताया जा रहा है कि आरोपी लड़का गांव के दबंग परिवार से है, वहीं लड़की गरीब दुकानदार की बेटी थी.

हालांकि, लड़की ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी लड़के का नाम नहीं लिखा है. मगर उसके परिजनों ने आरोप लगाया है. सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि दिल्ली के लड़के उसे जीने नहीं देंगे, इसलिए वह खुदकुशी कर रही है. 

VIDEO: छात्रा की खुदकुशी पर फूटा परिजनों का गुस्सा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Class 12 Student Commits Suicide, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com