प्रतीकात्मक फोटो
नोएडा:
स्वयं को भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताकर ग्रेटर नोएडा के बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी देने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को थाना बादलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस व्यक्ति के खिलाफ भाजपा के जिला मंत्री ने थाना बादलपुर में मुकदमा दर्ज कराया था.
ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि भाजपा के जिला मंत्री पवन रावल ने थाना बादलपुर में शिकायत दर्ज करायी थी कि स्वयं को भाजपा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताकर दक्षेन्द्र शर्मा नामक एक जिले के बेरोजगार युवकों से नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी कर रहा है.
कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है. वह संभल जिले के गांव भनौता का रहने वाला है. पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने दर्जनों बेरोजगार युवकों के साथ ठगी करने की बात स्वीकारी है.
उन्होंने बताया कि हम यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि उक्त नटवरलाल ने कितने बेरोजगार युवकों के साथ ठगी की है. उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लखनऊ में भी मुकदमे दर्ज हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, Youth Wing, UP Police, Greater Noida