नोएडा में पटाखों सहित दुकानदार गिरफ्तार
- आतिशबाजी का अवैध रूप से भंडारण करने के आरोप में गिरफ्तार
- उसके पास से लाखों रुपये मूल्य के पटाखे बरामद किए हैं.
- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर लगाई है रोक
नोएडा:
पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के आदेश के बावजूद आतिशबाजी का अवैध रूप से भंडारण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस ने उस के पास से लाखों रुपये मूल्य के पटाखे बरामद किए हैं.
अलीगढ़ में पटाखों से भरे एक घर में विस्फोट, मां और बेटी की मौत
पुलिस थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सावेज खान ने बताया कि बीती रात को नंगला चरणदास गांव में विजय कुशवाहा नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से पटाखे का भंडारण किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारकर विजय को गिरफ्तार किया तथा उसके पास से लाखों रुपए मूल्य के पटाखे बरामद किए. खान के अनुसार, पूछताछ के दौरान पकड़े गये आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह दीपावली तथा छठ के अवसर पर मोटे मुनाफे के लालच में, उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद पटाखे बेचने की फिराक में था.
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी : हमें पता है दीपावली पटाखा मुक्त नहीं होने वाली, लोग पटाखे जलाएंगे
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Noida, Illegal Crackers, Supreme Court