विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2017

राजौरी गार्डन में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार के मैदान में उतरेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

राजौरी गार्डन में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए प्रचार के मैदान में उतरेंगे नवजोत सिंह सिद्धू
नवजोत सिंह सिद्धू शुक्रवार को राजौरी गार्डन में कांग्रेस का प्रचार करेंगे.
नई दिल्ली: दिल्ली की राजौरी गार्डन विधानसभा सीट पर उपचुनाव 9 अप्रैल को होना है. इसके लिए सभी पार्टियां अपनी ताकत लगा रही हैं. इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार करने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिद्धू आएंगे. दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने ट्वीट करके जानकारी दी कि शुक्रवार सात अप्रैल, यानी प्रचार के आखिरी दिन सुबह 11 बजे नवजोत सिध्दू आएंगे.

आपको बता दें कि कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद अहम है क्योंकि सिख-पंजाबी बहुल राजौरी गार्डन सीट पर कांग्रेस की कोशिश है कि पंजाब चुनाव में जीत का फायदा उठाए और इस सीट को जीतकर दिल्ली में अपनी वापस का दावा करे. इसके अलावा दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपनी मजबूत स्थिति का अहसास कराने के लिए भी इस चुनाव में जीत के लिए कांग्रेस जीतोड़ कोशिश कर रही है.

आपको बता दें कि इस सीट पर पिछले हफ़्ते प्रचार करने पंजाब में कांग्रेस की जीत के नायक कैप्टेन अमरिंदर आए थे. कांग्रेस ने इस सीट पर मीनाक्षी चंदीला को अपना उम्मीदवार बनाया है. माना जा रहा है कि 9 अप्रैल को होने वाला यह उपचुनाव 23 अप्रैल को होने वाले नगर निगम चुनाव के लिए ओपिनियन पोल का काम करेगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navjot Siddhu, Rajouri Garden Assembly By-Poll, Congress, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com