विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2017

अरविंद केजरीवाल और मनोहर लाल खट्टर की बैठक खत्म, प्रदूषण पर मिलकर काम करने पर एक-दूसरे को आश्वासन

बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हमारा साथ देने के बात कही है.

अरविंद केजरीवाल और मनोहर लाल खट्टर की बैठक खत्म, प्रदूषण पर मिलकर काम करने पर एक-दूसरे को आश्वासन
बैठक के बाद दोनों मुख्यमंत्रियों ने की संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस
  • खट्टर ने कहा मुलाकात सौहार्दपूर्ण हुई
  • केजरीवाल ने कहा कि सीएम खट्टर ने साथ देने की बात कही
  • एनसीआर में सीएनजी बसें चलाने पर होगा जोर
चंडीगढ़: दिल्ली में प्रदूषण  पर लगाम लगाने के लिए बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने चंडीगढ़ में मुलाकात की. बैठक के बाद एक संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने हमारा साथ देने के बात कही है. उन्होंने हमें आश्वासन दिया है कि वह राज्य में पराली जलाने जैसी चीजों पर प्रतिबंध लगाने पर विचार करेंगे ताकि इससे होने वाले प्रदूषण को रोका जा सके.

दिल्‍ली सरकार ने पर्यावरण के नाम पर वसूले 787 करोड़, 1 करोड़ भी नहीं किए खर्च

वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमारी मुलाकात सौहार्दपूर्ण रही है. प्रदूषण की समस्या सिर्फ दिल्ली की नहीं है. इससे कई अन्य राज्य भी प्रभावित हैं. हम इसे कम करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. हमनें राज्य में पुरानी गाड़ियों के पंजीकरण की जांच करने, गाड़ियों में सीएनजी लगाने और पराली जलाने से रोकने की कोशिश करेंगें ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण पाया जा सके. इस मौके पर खट्टर ने कहा कहा कि दिल्ली की समस्या सबकी समस्या है. प्रदूषण करने करने के लिए दिल्ली में रात में प्रवेश करने वाले ट्रकों पर भी पाबंदी लगाने की जरूरत है.

वीडियो : दिल्ली में सेस के पैसे से खरीदी जाएंगी बसें

सीएम खट्टर ने कहा कि हम एनसीआर में और सीएनजी बसें चलाने के लिए काम कर रहे हैं. संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेस में दोनों ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदूषण को खत्म करने के लिए प्रतिबद्धता जताई है. गौरतलब है कि इससे पहले दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच चिट्ठियों के जरिए बयानबाजी शुरू गई थी. सीएम खट्टर ने केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने प्रदषण कम करने के लिए कुछ नहीं किया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution 2050
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com