खास बातें
- 'कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्री शुरू'
- 'कच्ची कॉलोनियों में रजिस्ट्री शुरू'
- 'कल जारी होगी रजिस्ट्री की डिटेल्स'
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दावा किया कि दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों की रजिस्ट्री शुरू हो गई है और 20 लोगों के मकान की रजिस्ट्री हो भी गई है. पूर्वी दिल्ली के मंडावली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, 'मैं आज अरविंद केजरीवाल जी और मनीष सिसोदिया जी को यह चुनौती देता हूं कि अगर आपके अंदर ताकत है तो कल जिन 20 लोगों की रजिस्ट्री सार्वजनिक होने जा रही है, उसे रोककर दिखा दो. इसके बाद मनोज तिवारी राजनीति छोड़ देगा.'
दिल्ली के कच्ची कॉलोनियों का नियमितीकरण मामला, AAP-BJP के बीच चालू है संग्राम!
जब एनडीटीवी इंडिया ने मनोज तिवारी से उनसे दावे के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि 20 लोगों के मकान की रजिस्ट्री हो गई है, जिसकी डिटेल वह शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक करेंगे. मनोज तिवारी ने कहा, 'मेरे पास मैसेज आया है कि 20 लोगों की रजिस्ट्री हो गई है. उन्होंने (अरविंद केजरीवाल-मनीष सिसोदिया) चुनौती दी थी की रजिस्ट्री कराकर दिखाओ अब हम उनको कह रहे हैं कि केजरीवाल रजिस्ट्री रोक कर दिखाओ. यह सारी रजिस्ट्री हो चुकी हैं कल सवेरे हम जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठेंगे तो सारी रजिस्ट्री की रिपोर्ट लेकर हम एनडीटीवी को बताएंगे.'
कच्ची कॉलोनी मामला: AAP के आरोपों के बाद डीडीए ने बदला अपना यह जवाब
अगर मनोज तिवारी का दावा सही है तो फिर आम आदमी पार्टी के दावे पर सवाल उठना तय है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने यह आरोप लगाया था कि ना तो कच्ची कॉलोनियां नियमित हो रही हैं और ना ही लोगों को उनके मकान की रजिस्ट्री मिल रही है. इसी के आधार पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर दिल्ली की 1731 कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले 40 लाख लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया था. यही नहीं आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में ऐसा दावा करते हुए होर्डिंग भी लगवाए थे.
Click to Expand & Play











