विज्ञापन
This Article is From Apr 05, 2017

केजरीवाल सरकार पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के आरोप, आज कांग्रेस करेगी खुलासा

केजरीवाल सरकार पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के आरोप, आज कांग्रेस करेगी खुलासा
नई दिल्ली: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अजय माकन ने दावा किया है कि उनको दिल्ली की केजरीवाल सरकार के बारे में गंभीर करप्शन की जानकारी मिली है. अजय माकन ने बाकायदा ट्वीट करके कहा कि 'ब्रेकिंग न्यूज़! अभी शुंगलू समिति की रिपोर्ट आरटीआई से मिली! इसने केजरीवाल सरकार की 404 फाइलों को जांचा. कांग्रेस का दावा है कि इसमें भ्रष्टाचार के गंभीर मामले मिले हैं.

यही नहीं अजय माकन ने रिपोर्ट का पहला पन्ना भी ट्वीट किया और कहा कि गुरुवार दोपहर 12 बजे वे इस रिपोर्ट को जारी करेंगे.
 
shunglu commiittee report delhi

आपको बता दें कि शुंगलू समिति एक तीन सदस्यीय समिति है जिसे पूर्व दिल्ली एलजी नजीब जंग ने अगस्त 2016 में बनाई थी जिसका काम था केजरीवाल सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल में हुए सभी फैसलों की समीक्षा करके उनकी कानूनी वैद्यता जांचना. अगस्त 2016 में दिल्ली हाई कोर्ट ने जब एलजी को ही दिल्ली के लिए सर्वेसर्वा बताया तो एलजी नजीब जंग ने पूर्व सीएजी वीके शुंगलू की अध्यक्षता में एक समिति बनाकर जांच बैठाई थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Kejriwal Government, Shunglu Committee, Congress, Ajay Makan, Corruption, Allegation, AAP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com