विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

गाजियाबाद : 21 साल की लड़की की बहादुरी से हिंडन वायुसेना स्टेशन के पास पकड़ा गया तेंदुआ

गाजियाबाद : 21 साल की लड़की की बहादुरी से हिंडन वायुसेना स्टेशन के पास पकड़ा गया तेंदुआ
प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजियाबाद: शहर में हिंडन वायुसेना स्टेशन से लगी एक कॉलोनी में एक तेंदुआ घुस आया और उसने एक नाबालिग लड़के पर हमला कर दिया जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया. लेकिन 21 साल की एक युवती की बहादुरी से तेंदुआ पकड़ लिया गया. थाना प्रभारी धीरेंद्र यादव के अनुसार घटना गुरुवार की रात हुई, जब कृष्णा विहार कुटि इलाके के लोग वहां अपनी रोजमर्रा की चीजें खरीद रहे थे. तभी वहां तेंदुआ आ गया और उसने आठ साल के लड़के आकाश, 32 साल के व्यक्ति संदीप और साथ ही एक बछड़े पर हमला कर दिया जिससे लोगों में दहशत फैल गई.

इसके बाद तेंदुआ सत्यपाल नाम के एक व्यक्ति के घर में घुस गया जिसकी 21 साल की लड़की प्रीति ने उसे देख लिया. वह सूझबूझ दिखाते हुए तेंदुए को पीछे छोड़कर अपने कमरे से निकल गई और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.

शुक्रवार सुबह मेरठ से वन विभाग की एक टीम यहां आई और तेंदुए को बेहोश कर अपने साथ ले गई. जिला मजिस्ट्रेट निधि केसरवानी ने कहा कि बहादुर लड़की को उसके साहसिक कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देने की खातिर राज्य और केंद सरकार के पास अनुशंसा पत्र भेज दिए गए हैं.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ghaziabad, Brave Girl, Hindon Air Force Station, Leopard
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com