विज्ञापन
This Article is From May 11, 2018

पत्रकार के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा, कई जगहों पर मारे छापे

उपेंद्र राय पर शैल कंपनियो के जरिए खातों में करोड़ों रुपये के लेने-देन, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के जरिए धन उगाही का आरोप है.

पत्रकार के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा, कई जगहों पर मारे छापे
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: पत्रकार उपेन्द्र राय और उसके सहयोगियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया है. इसके पहले उपेन्द्र राय और सहयोगियों पर ईडी ने छापे भी मारे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने दिल्ली में उपेन्द्र राय के ग्रेटर कैलाश स्थित घर और जलवायु विहार में छापा मारा है. जिन सहयोगियों के घर पर छापा मारा गया है उनके नाम राहुल शर्मा और संजय स्नेही बताये जा रहे हैं.

उपेंद्र राय पर शैल कंपनियो के जरिए खातों में करोड़ों रुपये के लेने-देन, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग के जरिए धन उगाही का आरोप है. अधिकारियों ने बताया कि राय फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं. मुंबई के एक उद्योगपति के खिलाफ आयकर विभाग के मामले से छेड़छाड़ करने और फिरौती के कथित मामले में सीबीआई ने राय को गिरफ्तार किया था. 

प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने राय और दो अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग निवारण कानून पीएमएलए के तहत मामला दर्ज कर सीबीआई की दो प्राथमिकियों को संज्ञान में लिया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली के ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 और पड़ोसी नोएडा शहर में कई परिसरों पर छापेमारी की जा रही है. अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी जांच करेगी कि क्या पत्रकार ने अवैध तरीके से धन जुटाकर यह संपत्तियां अर्जित की हैं.

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED Conducts Raid Against Upendra Rai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com