विज्ञापन

दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी भीषण आग, पुरानी रिकॉर्ड और कंप्यूटर जलकर राख

कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर के गेट नंबर 4 के पास दूसरी मंजिल पर स्थित 'स्कैनिंग रूम' में आग लग गई. कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है.

दिल्ली: कड़कड़डूमा कोर्ट में लगी भीषण आग, पुरानी रिकॉर्ड और कंप्यूटर जलकर राख
कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की आठ गाड़ियों ने पाया काबू.

दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के स्कैनिंग रूम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई. सुबह करीब 5:22 बजे आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गई, जिसके बाद आठ दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं. आग कोर्ट परिसर के गेट नंबर 4 के पास दूसरी मंजिल पर लगी. दमकलकर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि लैपटॉप और अन्य सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि आसपास कोई नहीं होने से हादसा नहीं हुआ. 

बड़ा हादसा टला

जानकारी के मुताबिक, स्कैनिंग रूम में रखे लैपटॉप और अन्य सामान जलकर खाक हो गया. गनीमत रही इस रूम के बराबर में कोर्ट का रिकॉर्ड रूम था जो आग लगने से बच गया. बता दें कि रविवार की छुट्टी थी, जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया. फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.

लैपटॉप और अन्य सामान जलकर खाक

वकील राजेंद्र पाल ने कहा कि सुबह करीब 5:00 बजे कोर्ट परिषद के सेकंड फ्लोर पर आग लगी थी, जिसमें पुरानी रिकॉर्ड और कंप्यूटर भी जलकर राख हो गई है. यह मामला जांच का विषय है.

दिल्ली होटल में आग से 21 मौतें

बता दें कि दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार, 3 जून को सुबह करीब 8.30 बजे आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में 10 भारतीय और 11 विदेशी नागरिक थे, इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के थे.  

ये भी पढ़ें: दिल्ली की 90% हाउसिंग सोसाइटी के पास फायर NOC नहीं, 18 लाख लोग खतरे में

ये भी पढ़ें: दिल्ली से सिलीगुड़ी नई बुलेट ट्रेन का ऐलान, 6 घंटे में 1500 किमी, लखनऊ, बनारस-पटना से बंगाल तक 11 स्टेशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Karkardooma Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com