विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2020

दिल्ली में ट्रैक्टर और कार की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 3 की मौत और 1 घायल

पश्चिमी दिल्ली (Delhi Accident) के कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात करीब 1:30 बजे एक ट्राली लगे ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिजायर कार की भिड़ंत हो गई.

दिल्ली में ट्रैक्टर और कार की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में 3 की मौत और 1 घायल
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर)
  • कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ हादसा
  • एक्सीडेंट में कार सवार तीन लोगों की मौत
  • कार में सवार चौथे शख्स की हालत गंभीर
नई दिल्ली:

पश्चिमी दिल्ली (Delhi Accident) के कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास बीती रात करीब 1:30 बजे एक ट्राली लगे ट्रैक्टर और स्विफ्ट डिजायर कार की भिड़ंत हो गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स बुरी तरह घायल है. पुलिस (Police) के मुताबिक, हादसा कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. मौके पर पहुंचने पर एक स्विफ्ट डिजायर कार और एक ट्राली लगा ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हालात में मिला. इसी बीच आचार्य श्री भिक्षु हॉस्पिटल से जानकारी मिली कि इस हादसे की चपेट में आए 4 लोग उनके यहां आए हैं, जिनमें 3 की मौत हो गई है जबकि एक का इलाज चल रहा है.

पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच शुरू की. जिन तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है, उनके नाम राजेश शर्मा (37), चरणदीप (38) और तरुण गुप्ता (42) हैं. मिली जानकारी के अनुसार, राजेश महिपालपुर स्थित यूनिक लॉजिस्टिक नामक कूरियर कंपनी में काम करते थे. चरणदीप टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड में कार्यरत थे और तरुण की अपनी कंप्यूटर की दुकान थी. तीनों पांडव नगर के B ब्लॉक में रहते थे. एक्सीडेंट में प्रवीण को काफी गंभीर चोटें आई हैं.

शराब के नशे में धुत कार सवार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक घायल की हालत गंभीर

सभी मृतक और घायल कार में सवार थे और ये लोग पंजाबी बाग की तरफ जा रहे थे. हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर जब्त कर लिया है. आरोपी की तलाश जारी है.

VIDEO: तेज रफ्तार कार ने पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Accident, Tractor And Car Accident, Delhi Police, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com