दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया. (फाइल फोटो)
- आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू की
- दिल्ली की सभी 7 सीटों पर जीत का 'आप' ने किया दावा
- दिल्ली सरकार के प्रमुख कामों का लेखा-जोखा पेश किया
नई दिल्ली:
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की शुरुआत कर दी है. पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते हुए दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर आप की जीत का दावा किया. केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली की सातों लोकसभा सीट 'आप' को जिताने की जिम्मेदारी मैं दिल्ली की जनता को दे रहा हूं. बदले में सुंदर, स्वस्थ और शिक्षित दिल्ली बनाने की जिम्मेदारी लेकर जा रहा हूं.' उन्होंने दिल्ली सरकार के अब तक के प्रमुख कामों का लेखा-जोखा जनता के समक्ष पेश करते हुए भाजपा सरकार और उनके सांसदों को भी ऐसा करने की चुनौती दी. इस दौरान पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र की आप प्रभारी आतिशी मरलीना, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : पूर्ण राज्य की मांग, AAP विधायक करेंगे PM निवास कूच
'आप' ने आतिशी सहित पांच लोकसभा सीटों के लिए पार्टी प्रभारी पहले ही घोषित कर दिए है. इन्हें ही संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है. सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा क्रांति में आतिशी के योगदान की चर्चा करते हुए जनता से यह पूछा कि जहां 15 सालों से भाजपा है, वहां स्कूल, कॉलेज, अस्पताल क्यों नही बने.
VIDEO : क्या कांग्रेस और केजरीवाल आएंगे साथ?
भाजपा सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कामों में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा उत्पन्न की जा रही बाधाओं का जवाब दिल्ली की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर देगी.
(इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Arvind Kejriwal, AAP, LOK SABHA ELECTION 2019