विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2017

आम आदमी पार्टी आज मनाएगी 'हाउस टैक्स मुक्ति' दिवस

आम आदमी पार्टी आज मनाएगी 'हाउस टैक्स मुक्ति' दिवस
आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीतने पर हाउस टैक्स माफ करने का वादा कर रही है.
नई दिल्ली: आज आदमी पार्टी दिल्ली में हाउस टैक्स मुक्ति दिवस मनाएगी. इसके तहत पार्टी सभी 272 वार्डों में हाउस टैक्स के बिल जलाकर सांकेतिक रूप से बताएगी कि अगर वह दिल्ली नगर निगम चुनाव में जीती तो हाउस टैक्स के बिलों का कोई मतलब नहीं रह जाएगा. यह बिल्कुल वैसा ही है जैसा आम आदमी की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने महंगी बिजली का विरोध करते हुए बिजली के बिल जलाकर अपनी पार्टी के बिजली आंदोलन की शुरुआत की थी.

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक दिलीप पांडेय ने बताया कि 'पार्टी की सभी वार्ड यूनिट और वालंटियर्स शनिवार को हाउस टैक्स मुक्ति दिवस में हिस्सा लेंगे और जश्न मनाएंगे कि जब आप सत्ता में आएगी तो हाउस टैक्स खत्म कर देगी. लोगों को भरोसा है कि जैसे अरविंद केजरीवाल ने सत्ता में आते ही बिजली के बिल और पानी के बिल माफ किए ठीक उसी तरह हाउस टैक्स भी माफ होगा.'

असल में दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा मुद्दा और वादा ही हाउस टैक्स का अंत और बकाया माफ का है. हालांकि विपक्ष के मुताबिक ऐसा केवल संसद ही कर सकती है. आम आदमी ने अपने चुनाव प्रचार की थीम ही रखी है "पहले किया बिजली बिल हाफ, पानी माफ, अब करेंगे दिल्ली साफ, हाउस टैक्स माफ." इस तरह के होर्डिंग भी उसने अपने प्रचार के तहत दिल्ली में लगवाए हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AAP, MCD Election 2017, Arvind Kejriwal, Delhi, House Tax, आप, दिल्ली नगर निगम चुनाव 2017, अरविंद केजरीवाल, दिल्ली, हाउस टैक्स
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com