विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2020

आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, सिर में आई चोट

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘आनंद विहार पर एक यात्री के ट्रैक पर आने के कारण वैशाली और राजीव चौक के बीच सेवाओं में देरी हुई. अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं.’

आनंद विहार मेट्रो स्टेशन पर महिला ने की खुदकुशी की कोशिश, सिर में आई चोट
प्रतीकात्मक तस्वीर
  • सोमवार को एक महिला के ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की कोशिश की
  • इससे दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन के एक खंड पर सेवाओं में देरी हुई
  • स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की
नई दिल्ली:

आनंद विहार (Anand Vihar) मेट्रो स्टेशन (Metro Station) पर सोमवार को एक महिला के ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या के कथित प्रयास के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन (Blue Line) के एक खंड पर सेवाओं में देरी हुई. पुलिस के मुताबिक स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर एक महिला ने खुदकुशी की कोशिश की. पुलिस उपायुक्त (मेट्रो) विक्रम पौड़वाल ने बताया कि महिला के सिर में चोट आई है. उसे अस्पताल पहुंचाया गया. बता दें, ब्लू लाइन दिल्ली में द्वारका को नोएडा में इलेक्टॉनिक सिटी और गाजियाबाद में वैशाली से जोड़ती है. वहीं डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ‘आनंद विहार पर एक यात्री के ट्रैक पर आने के कारण वैशाली और राजीव चौक के बीच सेवाओं में देरी हुई. अन्य सभी लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं.'

इसके अलावा नोएडा में एक युवती के साथ कथित रूप से बलात्कार कर घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. इस घटना के बारे में सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 37 निवासी एक युवती के साथ सूरज नामक व्यक्ति ने बलात्कार किया. उसने युवती की अश्लील वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए.

दिल्ली में सुबह 5 बजे हुई मुठभेड़, पुलिस ने 2 बदमाशों से किया ढेर

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने थाना सेक्टर 39 में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

VIDEO: दिल्ली में प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का नाम बदला गया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, Anand Vihar Metro Station, Noida Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com