विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2020

उन्नाव में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब, मामले में आरोपी लड़की से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना भोर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजन की सहायता से घायल को लखनऊ स्थित एक निजी अस्‍पताल में युवक को भर्ती कराया है.

उन्नाव में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब, मामले में आरोपी लड़की से पूछताछ कर रही पुलिस
युवती ने युवक पर फेंका एसिड.
  • उन्नाव में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब
  • प्रेम प्रसंग के चलते युवती ने किया ऐसा
  • मामले में जांच कर रही है पुलिस
उन्‍नाव:

जिला के मौरांवा थाना इलाके में भवानीगंज स्थित दूध डेयरी पर साफ सफाई कर रहे एक युवक पर मंगलवार तड़के एक युवती ने कथित तौर पर तेजाब डाल‍ दिया. पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि घटना भोर लगभग तीन बजे की बताई जा रही है. सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने परिजन की सहायता से घायल को लखनऊ स्थित एक निजी अस्‍पताल में युवक को भर्ती कराया है. गांववालों का कहना है कि युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग था.

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक पर युवक ने पत्नी पर फेंका तेजाब, बेटी भी हुई घायल

पुलिस के अनुसार दोनों एक दूसरे को जानते थे, पड़ोसी थे और दोनों में आपस में बातचीत होती रहती थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भोर में 112 पर सूचना मिली कि एक लड़के पर एक युवती ने तेजाब डाल दिया है. सूचना पर स्‍थानीय प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे, क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है. जांच में पता चला कि रोहित यादव भवानीगंज में अपनी दूध डेयरी चलाते हैं.

उन्‍होंने बताया कि डेयरी के ठीक सामने रहने वाली ताइबा द्वारा रोहित पर पीछे से संचारक द्रव्य डाला गया है. उन्‍होंने बताया कि रोहित और ताइबा आपस में परिचित हैं और पिछले कई महीने से एक दूसरे से बात करते रहते बताए जा रहे हैं. वीर ने बताया कि घायल को उपचार के लखनऊ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है. वहीं आरोपी युवती को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है. शांति व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस पिकेट तैनात कर दी गई है.

उन्‍होंने बताया कि तहरीर प्राप्त होते ही अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Unnav, Crime, Acid Attack By Girl, Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com