विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2020

उत्तर प्रदेश: माघ मेले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में संत गिरफ्तार

माघ मेले में नाबालिग से रेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 14 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में  झूसी इलाके से प्रयागराज पुलिस ने एक संत को गिरफ्तार किया है.

उत्तर प्रदेश: माघ मेले में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में संत गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो.
प्रयागराज:

माघ मेले में नाबालिग से रेप की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. 14 साल की नाबालिग से रेप के आरोप में  झूसी इलाके से प्रयागराज पुलिस ने एक संत को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी की पहचान संजीव कुमार राय उर्फ संजीव महाराज के रूप में हुई है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि संजीव महाराज ने पांच फरवरी को माघ मेला मैदान में अपने शिविर में कथित तौर पर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था. झूसी पुलिस थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) बृजेश सिंह ने कहा कि आरोपी बलिया जिले के गडवार का रहने वाला है.

एसएचओ ने कहा, 'आरोपी ने माघ मेला मैदान में अपने संगठन परमार्थ उत्थान एवं अनुसंधान संस्थान के तहत एक शिविर लगाया था. पांच फरवरी को आरोपी ने उस नाबालिग के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया, जो उसके शिविर में फूल पहुंचाती थी.' लड़की की मां मेला मैदान में एक दुकान लगाकर फूल बेचती है. पीड़िता अपनी दुकान के आसपास कल्पवासियों के विभिन्न शिविरों में फूल पहुंचाती थी. पांच फरवरी को, जब लड़की राय के शिविर में गई, तो उसने कथित तौर पर उसे अंदर आने के लिए मना लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने लड़की को यह कहकर अंदर बुलाया कि वह उसे 'प्रसाद' देना चाहता है.

नाबालिग किसी तरह वहां से बच निकलने में कामयाब रही और फिर अपनी मां को उसने दुष्कर्म के बारे में बताया. सूचना पर कार्रवाई करते हुए, एक पुलिस टीम ने रविवार को झूसी में लोटस तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता की मां की शिकायत पर छह फरवरी को आईपीसी और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत झूसी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com