उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में एक दर्दनाक घटना हुई है. एक लाइनमैन ने जूनियर इंजीनियर की बात से आहत होकर उसके घर के सामने ही आत्महत्या कर ली. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी जूनियर इंजीनियर को निलंबित भी कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी जूनियर इंजीनियर ने लाइनमैन गोकुल प्रसाद से अपनी पत्नी भेजने को कहा था. ये बात उसे पसंद नहीं आई और उसने आत्महत्या कर ली.
दरअसल लाइनमैन गोकुल प्रसाद का तबादला पलिया से गोला खंड कर दिया गया था. लाइनमैन ने जूनियर इंजीनियर नागेंद्र कुमार से तबियत ख़राब होने का हवाला देकर ट्रांसफ़र रोकने की बात कही. तो जेई नागेंद्र ने कहा कि रिश्वत के तौर पर गोकुल प्रसाद एक रात के लिए अपनी पत्नी उसके पास भेज दे. इस बात से गोकुल इतना आहत हुए कि उसने जेई के घर के सामने डीज़ल डाल कर ख़ुद को आग लगा दी. जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया. लेकिन इलाज के दौरान गोकुल प्रसाद की मौत हो गई.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
हालांकि मरने से पहले गोकुल प्रसाद ने अपना बयान पुलिस में दर्ज करवाया और पुलिस को जेई की सारी करतूत बता डाली. मामला सामने आने के बाद जेई नागेंद्र और एक क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है. साथ ही आरोपी जेई के खिलाफ़ मुक़दमा भी दर्ज़ किया गया है.
VIDEO: मुझे ईंट फेंककर मारा... : JNU में नॉनवेज खाने के विवाद पर हमले में घायल छात्रा बोली
(अगर आपको सहायता की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं)
हेल्पलाइन :
1) वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ - 9999666555 अथवा help@vandrevalafoundation.com
2) TISS iCall - 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं