विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2017

हरियाणा : ऑफिस में अकेले थे बीजेपी पार्षद, तीन नकाबपोशों ने लोहे की छड़ों से पीटा

हरियाणा : ऑफिस में अकेले थे बीजेपी पार्षद, तीन नकाबपोशों ने लोहे की छड़ों से पीटा
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
अंबाला: हरियाणा के अंबाला में एक बीजेपी पाषर्द के साथ उन्हीं के कार्यालय में तीन अज्ञात युवकों ने लोहे की छड़ों से कथित रूप से मारपीट की जिससे वह घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि अंबाला छावनी बोर्ड के भाजपा पाषर्द अजय बावेजा शनिवार शाम जब अपने कार्यालय से घर जाने वाले थे तभी तीन नकाबपोश युवक कार से वहां पहुंच गए. उन्होंने बावेजा को लोहे की छड़ों से मारा. उनके दो साथी बाहर नजर रखे हुए थे. उस वक्त पाषर्द अकेले थे. वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हो गयी. आरोपियों की धर-पकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

घायल बावेजा को अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल में ले जाया गया. हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री एवं अंबाला से विधायक अनिल विज उन्हें देखने अस्पताल गए. विज ने बावेजा का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारियों से अपराधियों को शीघ्र पकड़ने को कहा है. पुलिस के अनुसार कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है. पुलिस को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की उम्मीद है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ambala, अंबाला, Haryana, हरियाणा, Bjp Corporator Beaten, बीजेपी पार्षद की पिटाई, Ambala Police, अंबाला पुलिस, Bjp Corporator, बीजेपी पार्षद
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com