विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2018

दिल्ली के पश्चिम विहार में दो बुजुर्ग बहनों की जघन्य हत्या, दोनों रिटायर्ड टीचर थीं

मृत पाई गईं बहनों के नाम आशा पाठक और उषा पाठक, दोनों की उम्र करीब 70 साल से ज्यादा

दिल्ली के पश्चिम विहार में दो बुजुर्ग बहनों की जघन्य हत्या, दोनों रिटायर्ड टीचर थीं
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: दिल्ली के पश्चिम विहार में दो बहनों की घर के अंदर हत्या धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. दोनों बहनें वयोवृद्ध थीं. उनमें से एक रिटायर्ड शिक्षिका थीं और दूसरी रिटायर्ड लाइब्रेरियन थीं.

वारदात के हालात को देखते हुए माना जा रहा है कि कातिलों की घर में फ्रेंडली एंट्री थी. मृत पाई गईं दोनों बहनों के नाम आशा पाठक और उषा पाठक हैं. दोनों की उम्र करीब 70 साल से ज्यादा है.  

पुलिस के मुताबिक एक बहन का गला घोंटा गया है जबकि दूसरी के सिर पर धारदार हथियार से मारा गया है. उषा पाठक यूपी के किसी कॉलेज में म्यूजिक टीचर थीं जबकि आशा पाठक कृषि भवन में लाइब्रेरियन थीं. दोनों रिटायर्ड थीं. हमलवार जो भी थे आराम से घर के अंदर दाखिल हुए हैं, मतलब जानकार थे.

बताया जाता है कि दोनों बहनें पिछले 35 साल से पश्चिम विहार में इसी स्थान पर रह रही थीं. पुलिस मौके पर जांच करक ही है. हमलवारों की तलाश के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं. घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Sisters Found Murdered
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com