विज्ञापन
This Article is From Apr 07, 2017

छेड़खानी के आरोपी ने जेल से आने के बाद पीड़ित लड़की के पिता को 24 बार चाकू घोंपा

छेड़खानी के आरोपी ने जेल से आने के बाद पीड़ित लड़की के पिता को 24 बार चाकू घोंपा
खुशीराम जिसकी आरोपी बाल किरण ने हत्या कर दी.
नई दिल्ली: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी ने जेल से बाहर आने के बाद लड़की के पिता को 24 बार चाकुओं से गोद डाला और बाद में खून से सना चाकू लेकर सड़क पर निकल पड़ा जहां उसे पुलिस ने दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक बालकरन यादव नाम के शख्स ने अपना बदला लेने के लिए एक बुजुर्ग को चाकुओं से एक दो नही बल्कि पूरे 24 बार गोदा. वह तब तक चाकुओं से उस बुजुर्ग पर हमला करता रहा जब तक कि बुजुर्ग की सांसें नहीं थम गईं

यह मामला अमर कालोनी इलाके का है जहां सरेराह रेहड़ी लगाने वाले 56 साल के बुजुर्ग खुशी राम की हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक 6 और 7 अप्रैल की रात में करन ने बीच बाजार में खुशी राम पर हमला किया. उसके 24 बार चाकू मारने के बाद जब लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने वारदत में इस्तेमाल करने वाले चाकू से मौके पर मौजूद लोगों को डराने की कोशिश की. यहां तक कि मौके पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल जितेंद्र पर भी हमला करने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ पाया.

पूछताछ में पता चला कि साल 2013 में खुशी राम ने बेटी ने बाल किरण के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला अमर कालोनी में ही दर्ज़ कराया था. इसके बाद बाल किरण करीब एक साल तिहाड़ जेल में बंद रहा. इसके बाद 2014 में जेल से बाहर आने के बाद बाल किरण के ठान ली कि जेल जाने का बदला लड़की के पिता से लेना है.

खुशी राम के रिश्तेदार खेताराम के मुताबिक जेल से बाहर आने के बाद भी बाल किरण खुशी राम की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था और जान से मारने की धमकी भी देता था. इसके चलते डरी सहमी लड़की ने अमर कालोनी थाने में शिकायत भी दर्ज कराई पर पुलिस के कान पर जूं नहीं रेंगी और नतीजा खुशी राम की मौत की शक्ल में सामने आया.

चार बेटियों के पिता खुशी राम अब इस दुनिया में नही हैं. घर में मातम पसरा हुआ है. महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली दिल्ली पुलिस के दावे क्या खोखले हैं. अगर आरोपी लगातार पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ा एक्शन क्यों नहीं लिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Crime, Murder, Amar Colony, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com