उत्तर प्रदेश के आगरा में डिजिटल अरेस्ट का एक मामला सामने आया है. यहां एक सरकारी स्कूल की टीचर की साइबर ठगों की धमकी से मौत हो गई. दरअसल, साइबर ठगों ने महिला को वॉट्सऐप कॉल करके बेटी के सेक्स रैकेट में पकड़े जाने की धमकी दी थी. उसे छोड़ने के लिए महिला को एक नंबर पर 15 मिनट के अंदर एक लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया था. बेटी के बारे में ऐसी खबर सुनते ही महिला को सदमा लग गया. हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हो गई. पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मामला आगरा के शाहगंज अलबतिया में सोमवार का बताया जा रहा है. सुभाष नगर में रहने वाली मालती वर्मा (58) राजकीय कन्या जूनियर हाईस्कूल अछनेरा में टीचर थीं. आगरा के एक सरकारी स्कूल में टीचर थीं. मालती वर्मा के बेटे दीपांशु के मुताबिक, 30 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनकी मां के फोन पर एक वॉट्सऐप कॉल आई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इंदौर में सेक्स रैकेट से आय़ा भूचाल, एमपी के गृह मंत्री ने कड़ी कार्रवाई होगी
पैसे नहीं दिए, तो बेटी को होगी जेल
फोन करने वाले शख्स ने इसके बाद एक नंबर भी भेजा. दोबारा कॉल करके फिर से 15 मिनट में रुपये भेजने को कहा. शख्स ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं आए, तो FIR लिख देंगे, बेटी जेल चली जाएगी."
कॉल सुनते ही मां को आया हार्ट अटैक
इससे मालती वर्मा परेशान हो गईं. उन्होंने बेटे को 1 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा, लेकिन रुपये ट्रांसफर करने से पहले ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया. परिवार वाले उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बेटे ने पुलिस को दिए सबूत
इस मामले में मृतका मालती देवी के बेटे ने पूरे कॉल डिटेल और सबूत पुलिस को सौंपे हैं. अब पुलिस कॉल करने वाले शख्स को ट्रेस करने की कोशिश में है. कहा जा रहा है कि डिजिटल अरेस्ट में यह पहली मौत है.
क्या कहती है पुलिस?
एसीपी मयंक तिवारी ने कहा कि परिवार की तरफ से शिकायत मिली है. मामले की जांच जारी है. साइबर सेल की भी मदद ली जा रही है. आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अमेरिकी महिला को सेक्स रैकेट चलाने के मामले में पाया गया दोषी, रसूखदार लोग भी थे कस्टमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं