दिल्ली पुलिस ने गुफा में रहने वाले लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है.
नई दिल्ली:
साउथ दिल्ली पुलिस की टीम ने ऐसे लुटेरों और झपटमारों को पकड़ा है जो दिल्ली में पिछले करीब 10 साल से सक्रिय थे, पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए इन्होंने एक खास तरीका अपनाया था. वे दिल्ली के पॉश इलाके चाणक्यपुरी के पास एक गुफा में छिपे रहते थे.
इस गैंग के लोग साऊथ कैम्पस, साऊथ दिल्ली के इलाकों में घरों का ताला तोड़कर लाखों की ज्वैलरी और सामान लूटते थे. इसके अलावा सुनसान इलाकों में हमला करके लोगों को लूटते थे. वारदातों के बाद वे चाणक्यपुरी रेलवे स्टेशन के ट्रैक के ऊपर बनी 50 मीटर गहरी गुफा में जाकर दो से तीन दिन तक छुपे रहते थे. गुफा इतनी संकरी है कि वहां आम व्यक्ति ठीक से सांस भी न ले पाए. वहां चमगादड़ों के बीच आरोपी गुफा के अलग-अलग हिस्सों का इस्तेमाल करते थे. उन्होंने गुफा में एक जगह को अपना बेडरूम, दूसरी जगह को लूट का सामान रखने के लिए और एक अन्य जगह अपने नशे की लत के लिए तय कर रखी थी. इस सुनसान जगह कोई आता नहीं था तो ये लोग आराम से पुलिस से बचे रहते थे. 
पुलिस को कुछ दिन पहले पता चला कि चाणक्यपुरी रेलवे ट्रैक के पास कुछ अनजान लोगों का आना जाना है. इसके बाद पुलिस की एक टीम ने ट्रैप लगाया. गुफा तक पहुंचने पर पुलिस के भी होश उड़ गए. अंदर यह लुटेरे लूटा गया लाखों का सामान रखे थे और नशा कर रहे थे. इन लुटेरों में वीरेंद्र, कुनाल, राजू, संतोष, बबलू और आनंद शामिल हैं. यह सभी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं.
इनकी गिरफ्तारी से लूटपाट, चोरी और छीनाझपटी के 16 से ज्यादा मामले सुलझ गए हैं. इनके पास से सभी सामान जिसमें लैपटॉप, एलईडी टीवी, मोटरसाइकिल, कई महंगे मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये कैश बरामद हुआ है. फिलहाल इनसे पूछताछ जारी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi, Robbers Arrested, Living In Cave, South Delhi, South Campus, Delhi Police