विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2018

जब बच्ची की आबरू की कीमत लगाई गई 50 हजार रुपये और 20 चप्पल

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को गांव में हुई पंचायत में बच्ची की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाई गई.

जब बच्ची की आबरू की कीमत लगाई गई 50 हजार रुपये और 20 चप्पल
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में मंगलवार को गांव में हुई पंचायत में बच्ची की आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाई गई और आरोपी को 20 चप्पल मारने की सजा सुनाई गई. इसके बाद पंचों ने सुलह करवाकर मामले को रफा-दफा कर दिया. पुलिस ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई है.

गाजियाबाद : महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहा था शख्स, मौका पाकर 10 साल की बेटी से किया रेप

सूत्रों से जानकारी मिली है कि नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची रिश्ते में चाचा लगने वाले पड़ोस के आरोपी युवक के घर सोमवार की देर शाम टेलीविजन देखने गई थी. घर में बच्ची को अकेली पाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया. बच्ची रोती हुई अपने घर गई और मां को आपबीती बताई. थोड़ी ही देर में वहां भीड़ जुट गई.

लोग आरोपी के घर जाने को तैयार हुए, लेकिन कुछ लोगों ने रात का वक्त बताकर पीड़िता के घरवालों को रोक लिया. सुबह पीड़िता की मां ने 'डायल 100' की पुलिस को सूचना देकर बुला लिया. पुलिस के पहुंचते ही कुछ लोग फिर वहां आ गए और बच्ची से दुष्कर्म को 'मारपीट की मामूली घटना' बताकर पुलिस को लौटा दिया.

जम्मू कश्मीर : स्वंयभू बाबा पर 19 साल की लड़की से रेप का आरोप, प्रेगनेंसी के बाद हुआ खुलासा

मंगलवार को सुबह से दोपहर तक हुई पंचायत में बच्ची के आबरू की कीमत 50 हजार रुपये लगाई गई और आरोपी को 20 चप्पल मारकर छोड़ दिया गया. नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ निर्भय सिंह ने बुधवार को बताया कि इस घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है. उन्होंने कहा, "अगर ऐसी कोई बात है तो यह जघन्य अपराध है. तहरीर मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी."

VIDEO: अहमदाबाद: बच्ची से रेप के बाद यूपी-बिहार के लोगों पर हमला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com