विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2018

पश्चिम बंगाल में निर्भया जैसा मामला, रेप के बाद कथित रिश्तेदार ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड

निर्भया कांड की तरह ही पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जमीन विवाद में एक महिला के कथित रिश्तेदार ने उससे बलात्कार किया और उसके बाद...

पश्चिम बंगाल में निर्भया जैसा मामला, रेप के बाद कथित रिश्तेदार ने प्राइवेट पार्ट में डाल दी रॉड
प्रतीकात्मक फोटो.
जलपाईगुड़ी: निर्भया कांड की तरह ही पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में जमीन विवाद में एक महिला के कथित रिश्तेदार ने उससे बलात्कार किया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड डाल दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. महिला को जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने बताया कि धूपगुड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक तालाब के पास महिला के साथ शनिवार रात कथित तौर पर उसके एक रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़ें : हरियाणा के चरखी दादरी में विवाहिता से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, गिरफ्तार

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने जमीन विवाद सुलझाने के नाम पर उसे घर से बाहर बुलाया, फिर उससे बलात्कार किया और निजी अंगों में लोहे की रॉड डालकर उसे यातनांए दीं. उसने बताया कि आरोपी के साथ एक अन्य व्यक्ति भी था पर उसने कुछ नहीं किया. पुलिस ने बताया कि एक रिक्शा चालक ने महिला को देखा और उसे घर पहुंचाया.

VIDEO : महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित भारत!


पीड़िता को रविवार सुबह धूपगुड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जलपाईगुड़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था. पुलिस ने बताया कि आरोपी और उसके साथ मौजूद अन्य व्यक्ति को हिरासत में ले कर पूछताछ की जा रही है.

(इनपुट: भाषा)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com