विज्ञापन
This Article is From Jul 09, 2018

पूर्वांचल में आतंक का पर्याय रहे डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल में बंद और उस पर दर्जनों मुकदमे हत्या, लूट के दर्ज थे.

पूर्वांचल में आतंक का पर्याय रहे डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या
पेशी के लिये लाया गया था मुन्ना बजरंगी
  • मुख्तार अंसारी का था करीबी
  • पेशी के लिये लाया गया था बागपत
  • बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या में था आरोपी
नई दिल्ली: बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोपी मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई है. कभी वह मुख्तार अंसारी का करीबी था. कभी पूर्वांचल में खौफ और गैंगवार का सबसे बड़ा पर्याय रहा मुन्ना बजरंगी बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में जेल में बंद और उस पर दर्जनों मुकदमे हत्या, लूट के दर्ज थे. कुछ दिन पहले ही मुन्ना की पत्नी ने एसटीएफ पर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा की गुहार लगाई थी कि उनके पति की जान को खतरा है. मुन्ना उस समय झांसी जेल में बंद था. प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा ने कहा, "मेरे पति की जान को खतरा है. यूपी एसटीएफ और पुलिस उनका एनकाउंटर करने की फिराक में हैं. झांसी जेल में मुन्ना बजरंगी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. कुछ प्रभावशाली नेता और अधिकारी मुन्ना की हत्या करने का षड्यंत्र रच रहे हैं."  इस बीच योगी आदित्यनाथ ने कहा, " जेल में हत्या कैसे हो गई. इसकी जांच कराई जाएगी और इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नही जाएगा.  पूरे मामले की रिपोर्ट मंगाई गई है." ​

मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने कुछ दिन पहले ही जताई थी आशंका
 


योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को लेकर उठाया बड़ा कदम, 90 से ज्यादा बाहुबलियों की जेल बदली

पकड़े गये थे मुन्ना के शार्प शूटर
26 मई को उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की गोरखपुर युनिट ने खोराबार क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में मुन्ना बजरंगी गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए बदमाश नीरज हत्याकांड में झारखंड के धनबाद जेल में बंद मुन्ना बजरंगी गैंग के सदस्य अमन सिंह के इशारे पर रंगदारी के लिए हत्या कीवारदात को अंजाम देते थे. दोनों ने रंगदारी के लिए महीने भर पहले आजमगढ़ में कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग भी की थी. वहीं नजफगढ़ के पूर्व एमएलए भरत सिंह की हत्या की जांच में लगी पुलिस गैंगस्टर मुन्ना बजरंगी पर भी शक था.

डॉन मुन्ना बजरंगी की उत्तर प्रदेश की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या​
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Munna Bajrangi Shot Dead At Baghpat Jail In Uttar Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com