विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2017

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर विधायक की बेटी पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर विधायक की बेटी पर हमला, आरोपी युवक गिरफ्तार
पुणे में प्यार में असफल प्रेमी युवक ने एमएलए की बेटी पर धारदार हथियार से हमला किया.
पुणे: पुणे में एक एकतरफा प्रेम करने वाले एमबीए में अध्ययनरत एक युनक ने अपनी साथ पढ़ने वाली युवती पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित युवती बीजेपी के एमएलए की बेटी है. उसने युवका का प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी युवक हरियाणा का मूल निवासी है.
    
पुणे के वाकड़ में यवतमाल के विधायक की बेटी पर प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से खफा एक युवक ने सोमवार को धारदार हथियार से कथित रूप से वार किया और उसे घायल कर दिया. पुलिस के अनुसार वाकड़ में एक कॉलेज परिसर के बाहर 22 वर्षीय इस युवती पर राजेश बख्शी (25) ने वार किया. दोनों यहां से एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे.

पुलिस के मुताबिक बख्शी उसे पिछले कुछ महीनों से मनाने की कोशिश में जुटा था. ऐसा जान पड़ता है कि यह उसका एकतरफा प्रेम था. वाकड़ थाने के एक पुलिस इंसपेक्टर ने बताया ‘‘आज सुबह, कॉलेज परिसर के बाहर बख्शी ने उस पर धारदार हथियार से वार किया. लेकिन कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. ’’

पुलिस के अनुसार युवती की अंगुली में जख्म पहुंचा है. उसके पिता महाराष्ट्र में यवतमाल जिले में वानी से भाजपा विधायक हैं. पुलिस अधिकारी के अनुसार युवती का यहां एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. बख्शी को भादसं की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत गिरफ्तार किया गया है. बख्शी हरियाणा का रहने वाला है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pune, Attack, One Sided Love, Yawatmal, BJP MLA, Maharashtra, Crime, Haryana Youth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com