फाइल फोटो
नई दिल्ली:
हरियाणा के चरखी दादरी जिले के मुख्यालय दादरी के निकटवर्ती गांव की एक विवाहिता से तीन युवकों द्वारा गैंग रेप करने का मामले सामने आया है. युवक रेप का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर काफी समय तक उससे दुष्कर्म करते रहे. पुलिस ने गांव के ही तीनों युवकों और एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने समझौता करने के लिए दबाव भी डाला. जिले के एक गांव में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब तीन माह पूर्व वह दिल्ली रोड स्थित मंदिर में जा रही थी, तभी गांव के ही आनंद और अनूप नामक युवक आए और मंदिर तक छोडऩे की बात कहकर उसे अपने साथ बाइक पर बैठा लिया. इसके बाद हथियार के बल पर उसे खेतों में ले गए. वहां बने एक कमरे में पहले से ही उनका एक अन्य साथी टिंकू भी मौजूद था. तीनों युवकों ने हथियार के बल उसके साथ दुष्कर्म किया तथा इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान एक युवक ने उसके साथ रेप का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद तीनों युवक उसे ब्लैकमेल करने लगे और उसके साथ लगातार रेप करते रहे. परेशान पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने पति व परिजनों को दी.
पूर्वी दिल्ली में 10वीं में पढ़ने वाली नाबालिग से मकान मालिक के बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंगरेप
पीड़िता ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने गत नौ अक्टूबर को महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर फोन किया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन उसके सही बयान दर्ज नहीं किए. पीड़िता का तो यह भी आरोप है कि पुलिस ने थाने बुलाकर समझौता करने के लिए कहा. शनिवार रात पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया. आरोपियों ने उसके पति को भी मार डालने की धमकी दी.
आलोक नाथ ने विनता नंदा के खिलाफ किया मानहानि का मुकदमा, मांगा एक रुपया मुआवजा
सदर पुलिस थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि महिला ने सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत शनिवार को दर्ज कराई थी. शिकायत के आधार ने पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों में एक महिला भी शामिल है. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.
हम लोग: बच्चियों से रेप पर सजा-ए- मौत क्या सही?
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rape In Haryana