हरियाणा पुलिस की थ्योरी और सीबीआई के खुलासे में बहुत फर्क ( फाइल फोटो )
- हरियाणा पुलिस की जांच रिपोर्ट कुछ और कहती है
- कंडक्टर अशोक ने कबूली थी यौन शोषण की बात
- सीबीआई ने यौन शोषण की बात पूरी तरह नकारी
गुरुग्राम:
गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न के हत्या की जांच कर रही सीबीआई मे खुलासे के दावा किया है. जांच एजेंसी का कहना है कि प्रद्युम्न की हत्या उसी स्कूल के 11वीं के छात्र ने की है वो परीक्षा को टालना चाहता था इसलिए इस हत्याकांड को अंजाम दे डाला. सीबीआई का यह भी कहना है कि इस मामले में पकड़े गए ड्राइवर और कंडक्टर का कोई हाथ नहीं है और न यह यौन शोषण का मामला है. सीबीआई के मुताबिक आरोपी छात्र ने अपने दोस्तों से कहा था कि वो लोग एग्जाम की चिंता न करें क्योंकि वह टलने वाले हैं. लेकिन जांच एजेंसी भले ही इस बात का दावा कर ले कि उसने मामले का खुलासा कर लिया है लेकिन उसकी थ्योरी अभी गले नहीं उतर रही है और कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं.
स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए: केंद्र
सीबीआई के दावों पर सवाल
1- सीसीटीवी फुटेज में इस आरोपी छात्र के साथ ही कंडक्टर अशोक और पांच लोग भी देखे गए थे. लेकिन अशोक उस समय वहां कैसे और क्यों पहुंचा था इस पर सीबीआई ने कुछ नहीं कहा है. .
2- गुड़गांव पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए बस कंडक्टर अशोक ने हत्या की बात स्वीकार की थी. पुलिस की जानकारी के अनुसार, अशोक ने बताया है कि उसने बच्चे को यौन हमले का शिकार बनापने की कोशिश की थी, इसका विरोध करने पर उसने बच्चे की हत्या कर दी थी.
3- पोस्ट रिपोर्ट में यह कहा गया है कि बच्चे के गली की एक नस काट दी गई जिससे वह बोल या चीख नहीं पाया. बताया जा रहा है कि इस नस की वजह से मनुष्य बोलते हैं. सवाल इस बात का है क्या 11वीं छात्र किसी पेशेवर अपराधी की तरह इस हत्याकांड को अंजाम दे सकता है.
4- अशोक ने हरियाणा पुलिस के सामने शुरू में क्यों जुर्म कबूला था इस पर भी सीबीआई कुछ भी साफ तरीके से नहीं बता पाई है.
5- सीसीटीवी फुटेज में बाकी लोग कौन थे इस पर भी कुछ नहीं बताया गया है.
वीडियो : कितने सुरक्षित हैं हमारे स्कूल
क्या था पूरा मामला
कक्षा दो का छात्र प्रद्युमन ठाकुर आठ सितम्बर को स्कूल के शौचालय में मृत मिला था. इस मामले में स्कूल की बस के कंडक्टर अशोक कुमार को गिरफ्तार किया गया था. बच्चे की हत्या को लेकर पूरे देश में रोष फैल गया था और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आरोप भी लगे थे. हरियाणा सरकार ने इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी और जांच एजेंसी ने 22 सितम्बर को इस मामले को अपने हाथों में लिया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ryan International Murder Case