विज्ञापन

महाराष्ट्र : डीजल के लिए लगी लाइन को लेकर पेट्रोल पंप पर मारपीट, कैन से एक-दूसरे पर बोला धावा, देखिए वीडियो

महाराष्ट्र के वाशिम में पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए लगी भीड़ के बीच मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. लोगों ने डीजल की कैन से एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

महाराष्ट्र : डीजल के लिए लगी लाइन को लेकर पेट्रोल पंप पर मारपीट, कैन से एक-दूसरे पर बोला धावा, देखिए वीडियो
  • महाराष्ट्र के वाशिम शहर के अकोला नाका इलाके में डीजल भरवाने को लेकर पेट्रोल पंप पर विवाद
  • विवाद लाइन में नंबर लगाने को लेकर शुरू हुआ और धीरे-धीरे हाथापाई और कैन से हमले तक पहुंच गया
  • इस घटना के समय डीजल टैंकर पेट्रोल पंप पर मौजूद था जिससे भारी भीड़ जमा हो गई थी

महाराष्ट्र के वाशिम शहर में डीजल को लेकर पेट्रोल पंप पर विवाद इतना बढ़ गया कि लोगों के बीच मारपीट की नौबत आन पड़ी. अब मारपीट की इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल ये घटना तब हुई, जब शहर के अकोला नाका इलाके स्थित इंडियन पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम को डीजल भरवाने को लेकर भारी भीड़ जमा हो गई थी. इसी दौरान लाइन में नंबर लगाने को लेकर कुछ लोगों के बीच बहस शुरू हो गई.

देखिए वीडियो-:

मामूली बात से शुरू हुआ विवाद

देखते ही देखते मामूली सी बात से हुई हुई इस कहासुनी ने बड़े झगड़े का रूप ले लिया और लोग आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ लोगों ने एक-दूसरे पर डीजल भराने के लिए लाई गई कैन से ही हमला कर दिया. घटना के वक्त पेट्रोल पंप पर डीजल टैंकर पहुंचा था, जिसके चलते वहां ड्राइवरों और आम लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी. इसी दौरान स्थिति बिगड़ गई और कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस पूरी घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है. उसमें पेट्रोल पंप पर दो गुट आपस में एक-दूसरे से भिड़ रहे हैं. जहां जमकर हाथापाई हो रही है. इसी हाथापाई के दौरान वो अपने हाथ में ली कैन से भी एक-दूसरे पर हमला करते हैं. पेट्रोल पंप पर खूब भीड़ दिखाई दे रहा है. मारपीट की इस घटना को किसी ने कैमरे में कैद किया, जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल है.

नागपुर में पेट्रोल पंप कर्मचारी पर चाकू से हमला

महाराष्ट्र के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिसके चलते लोग बड़े-बड़े कैन और 5 से 20 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच रहे हैं और कतार में पहले खड़े होने, ईंधन भरवाने को लेकर भारी मारपीट और विवाद हो रहा है. नागपुर जिले में पेट्रोल की लाइन में लगने को लेकर हुए विवाद के अगले दिन सावनेर-सौंसर हाईवे पर पारसोडी इलाके में स्थित कबीर पेट्रोल पंप पर एक कर्मचारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया, और यह पूरी घटना सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है.

कबीर पेट्रोल पंप पर शाम करीब 5:30 बजे केलवद निवासी 27 वर्षीय कर्मचारी रवि सुरेश बांगडे अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, तभी दो स्कूटरों पर सवार होकर छह अज्ञात युवक वहां पहुंचे. इन युवकों ने अचानक कर्मचारी रवि बांगडे से बहस शुरू कर दी और उनके पीठ में चाकू घोंपकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए सावनेर-पांढुर्ना हाईवे से सटे एक खेत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सोहम पंजाब खांडारे (उम्र 20), भूमेश मंगेश लांडगे (उम्र 26) और प्रांजल सुरेश खांडारे (उम्र 19) के रूप में हुई है, और उनके खिलाफ आधिकारिक मामला दर्ज कर लिया गया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Washim Fight, Washim Fight Viral Video, Petrol Pump Clash India, Diesel Dispute Fight, Washim Akola Naka Incident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com