मध्यप्रदेश के मंडला जिले में दो भाइयों ने एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या कर दी.
भोपाल:
मध्यप्रदेश के मंडला में दो परिवारों के विवाद में छह लोगों की जान चली गई है. बताया जाता है कि पारिवारिक विवाद के वजह से एक ही परिवार के छह लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. सभी पर तेजधार हथियार से वार किया गया है. इस हत्याकांड को दो भाइयों ने मिलकर अंजाम दिया.
दूसरी तरफ इस हत्याकांड के एक आरोपी को ग्रामीणों ने पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया. दूसरे आरोपी को बीजाडांडी इलाके से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
यह मामला मंडला जिले के मनेरी गांव का है. बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में दो सगे भाइयों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Six People Murdered, Mandla District, Madhya Pradesh