विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2017

कर्नाटक : बालू माफिया ने महिला डिप्टी कमिश्नर पर किया जानलेवा हमला

कर्नाटक : बालू माफिया ने महिला डिप्टी कमिश्नर पर किया जानलेवा हमला
कर्नाटक में डिप्टी कमिश्नर प्रियंका फ्रांसिस असिस्टेंट कमिश्नर शिल्पा नाग पर रेत माफिया ने हमला किया.
  • छापा मारने पहुंचीं महिला अधिकारी पर 50 लोगों ने हमला किया
  • गोपनीयता बनाए रखने के लिए सिर्फ गनमैन को साथ लिया था
  • तटीय शहर उडुपी के पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत
बेंगलुरु: दक्षिण कर्नाटक के तटीय शहर उडुपी के पुलिस स्टेशन में रविवार की रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे उस वक्त हड़कंप मच गया जब डिप्टी कमिश्नर प्रियंका फ्रांसिस असिस्टेंट कमिश्नर शिल्पा नाग के साथ बदहवास हालात में वहां पहुंचीं. ड्यूटी पर तैनात सब इंस्पेक्टर सहित सभी पुलिसकर्मी सकते में आ गए जब महिला डिप्टी कमिश्नर ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में बताया.

डिप्टी कमिश्नर प्रियंका फ्रांसिस ने अचानक रात में सैंड यानी बालू के अवैध खनन के खिलाफ मुहिम चलाने का फैसला लिया. उन्होंने अपनी सहायक असिस्टेंट कमिश्नर के साथ उस स्थान पर छापा मारा जहां अवैध खनन चल रहा था.

इसके बाद वे दूसरी जगह छापे मारने को पहुंचीं. वहां उनके मुताबिक 50 के आसपास अवैध खनन से जुड़े अपराधियों ने उन पर हमला बोल दिया.

डिप्टी कमिश्नर प्रियंका फ्रांसिस का कहना है कि "मैं सिर्फ गनमैन के साथ गई थी, क्योंकि मैं नही चाहती थी कि किसी को  रेड की जानकारी लीक हो, क्योंकि मैंने सुना था कि डीसी की गाड़ी घर से निकलते ही उन लोगों को खबर मिल जाती है. मैं चाहती थी कि कार्रवाई गोपनीय रहे. पड़ताल करने के लिए मैं अकेले वहां गई और मेरे साथ यह कुछ हुआ. इसके लिए मैंने एफआईआर दर्ज कराई है. गांव के एक बड़े सरकारी अधिकारी पर भी हमला हुआ है, लेकिन वह इन लोगों से इतना डर गया है कि वह शिकायत भी दर्ज नहीं कराना चाहता. घटना कुंदपुर का काण्डलु में हुआ. मैंने मामला उडुपी थाने में दर्ज करवाया, क्योंकि हमें आशंका थी कि अगर हम वहां रहते तो हम पर और हमला हो जाता."

महिला उपायुक्त के मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने 14 लोगों को गिरफ्तार किया. आगे की कार्रवाई जारी है. महिला अधिकारी ने गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए सरकारी गाड़ी की जगह निजी कारों का इस्तेमाल किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka, Assaulted Woman Deputy Commissioner, Sand Mafia, Udupi, Karnataka Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com