विज्ञापन
This Article is From Apr 03, 2017

15 दिनों से कर रहा था जेएनयू छात्रा का पीछा, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15 दिनों से कर रहा था जेएनयू छात्रा का पीछा, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक युवक को जेएनयू परिसर के अंदर स्थित महिला छात्रावास के बाहर से गिरफ्तार किया है. इस युवक पर एक जेएनयू छात्रा का कथित तौर पर पीछा करने का आरोप है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि मुनीरका गांव के रहने वाले आरोपी शैलेश कुमार को रविवार को जेएनयू परिसर के अंदर स्थित महिला छात्रावास के बाहर से गिरफ्तार किया गया. कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़िता से बात करने की कोशिश की थी लेकिन छात्रा ने उससे बात करने से इनकार कर दिया था, जिसके चलते गुस्से में आकर उसने पीड़िता का पीछा करना शुरू कर दिया.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को हमें जेएनयू परिसर के अंदर महिला छात्रावास से पीछा करने वाले के बारे में पीसीआर पर फोन आया था. पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी कॉलेज की पढ़ाई छोड़ चुका है और स्थानीय इलाके में एक दुकान पर काम करता है.’’

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह करीब 15 दिनों से उसका पीछा कर रहा है और यहां तक वह कॉलेज परिसर की सुरक्षा को तोड़कर छात्रावास के बाहर भी आ जाता है. अपने छात्रावास के बाहर आरोपी को खड़ा देख उसने तुरंत कॉलेज सुरक्षाकर्मियों को सूचित किया, जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JNU Student, Delhi Police, Accused Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com