अमृतसर पुलिस की स्पेशल सेल ने खुफिया सूचना के आधार पर एक बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने के आरोप में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार संदिग्धों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी, पुत्र सुखचैन सिंह, और साहिल मसीह उर्फ शाली, पुत्र कालू मसीह, दोनों धारीवाल, अमृतसर के निवासी के रूप में हुई है. गुरप्रीत सिंह वर्तमान में भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट में जम्मू में तैनात है.
आईएसआई के सीधे संपर्क में फौजी
इस मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी फौजी आईएसआई के सीधे संपर्क में है और पेन ड्राइव के माध्यम से पाकिस्तान आईएसआई को गोपनीय जानकारी भेजता है और पाकिस्तान आईएसआई का हैंडलर राणा जावेद है. इनसे 2 मोबाइल फोन (आईएसआई से संपर्क के लिए इस्तेमाल किए गए) वह बरामद किए गए है इनके खिलाफ थाना लोपोके में एफआईआर दर्ज की गई है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पैसे का लेनदेन
एसएसपी ने बताया कि साहिल मसीह के अकाउंट में कुछ पैसों का लेनदेन हुआ है और यह लेनदेन गुरप्रीत सिंह फौजी के अकाउंट में होना था और जांच में पता चला कि आईएसआई के राणा जावेद ने पेमेंट की है , आपरेशन सिंदूर के दौरान यह लेनदेन हुआ था और जब गुरप्रीत फौजी छुट्टी पर आया था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया है अब दोनों से इनके लिंक और संपर्क की पूछताछ की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं