विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2017

पुलिस लॉकअप में हनीप्रीत ने भी रखा था करवाचौथ का व्रत? पुलिस ने बताई यह कहानी

अमूमन भारतीय समाज में करवाचौथ का व्रत महिलाओं पति की लंबी उम्र के लिए रखती है.  

पुलिस लॉकअप में हनीप्रीत ने भी रखा था करवाचौथ का व्रत? पुलिस ने बताई यह कहानी
गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत.
  • हनीप्रीत पुलिस की रिमांड पर चल रही है
  • आज उसकी रिमांड का आखिरी दिन है
  • लॉकअप में हनीप्रीत को हो रही है दिक्कत
पंचकूला: साध्वियों से रेप में दोषी साबित होने के बाद 20 साल कैद काट रहे गुरमीत राम रहीम के लिए उसकी गोद ली बेटी हनीप्रीत ने रविवार को करवाचौथ का व्रत रखा था. इस बारे में कुछ मीडिया में रिपोर्ट आई. एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार हनीप्रीत ने सुबह चाय पी थी और 11 बजे नाश्ता भी किया था. अमूमन भारतीय समाज में करवाचौथ का व्रत महिलाओं पति की लंबी उम्र के लिए रखती है.  इन रिपोर्टों में दावा किया गया है कि जब हनीप्रीत से करवाचौथ रखने के कारण के बारे में पूछा गया तब उसने कहा, ‘लोग रखते हैं व्रत उनके लिए, जो उनका ही सुहाग है और हम रखते हैं व्रत हमारे पापा के लिए, जो हमारे लिए ही नहीं दोनों जहान के सुहाग हैं.’ 

यह भी पढ़ें: बहुत आसान नहीं है पुलिस की डगर, हनीप्रीत कर रही है पुलिस को गुमराह

एनडीटीवी को जानकारी मिली है कि हनीप्रीत से कल भी पुलिस ने पूछताछ की. हनीप्रीत को लॉकअप में एक कंबल दिया गया है. बताया जाता है कि जो महिला बिना कालीन के कही पैर नहीं रखती थी उसे लॉकअप में एक कंबल में अपने दिन काटने पड़ रहे हैं. पुलिस सूत्रों के अनुसार हनीप्रीत कभी कभी चीख भी रही है. वह परेशान है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि  ऐशोआराम की जिंदगी जीने वाली को लॉकअप दिक्कत हो रही है. उन्होंने यह भी बताया कि शाम को डॉक्टर को भी बुलाया गया था ताकि वह हनीप्रीत को देख ले कि वह ठीकठाक है.

रिपोर्ट के अनुसार हनीप्रीत ने गुरमीत के लिए व्रत रखा, पर पानी पीकर. हनीप्रीत ने एक महिला अधिकारी से इस व्रत के बारे में पूछा था. करवाचौथ को लेकर महिला अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण उससे ज्यादा देर पूछताछ भी नहीं हुई.
VIDEO: 38 दिन की फरारी के बाद हनीप्रीत हुई गिरफ्तार

कुछ रिपोर्ट में छपा है कि एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उसने हनीप्रीत को अपनी साथी सुखदीप कौर से बात करते सुना कि काश, आज वह अपने पिता से मिल पाती. मालूम हो कि साध्वियां व डेरे में रहने वाली महिलाएं गुरमीत के लिए व्रत रखती थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honeypreet Karvachauth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com