विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2018

मानवता शर्मसार, गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी फरार

साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है.

मानवता शर्मसार, गुरुग्राम में 3 साल की मासूम से रेप के बाद हत्या, आरोपी फरार
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान भी कर ली है.
नई दिल्ली: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक बार फिर शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान भी कर ली है. आरोपी पड़ोस का रहने वाला युवक बताया जा रहा है. पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा. यह पूरा मामला गुरुग्राम के एक सेक्टर का है, जहां दूसरे राज्य का एक परिवार रहता है. 3 साल की कल शाम से बच्ची लापता थी. इसकी सूचना सेक्टर 65 थाने में दी गई थी. उसके बाद पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी. आज सुबह बच्ची का शव नग्न अवस्था में एक खंडहर नुमा कोटड़े में मिला. अब पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

दिल्ली महिला आयोग ने 10 साल की बलात्कार पीड़िता की मदद की, बच्ची के दादा ने किया था रेप

गुरुग्राम पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. आरोपी की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं. आरोपी पड़ोस का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि वह घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. आपको बता दें साइबर सिटी में इस तरह मासूम की हत्या का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी इस तरह की घिनौनी वारदातें सामने आ चुकी हैं. करीब दर्जन भर मामलों में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. 

उत्तर प्रदेश : महिला के बाहर जाते ही घर में घुस गया शख्स, 9 साल की बच्ची से किया रेप

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com