विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: पिता ने ही की बेटी की हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका; फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

ग्रेटर नोएडा में एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी की हत्या करने का आरोप लगा है. हैरान करने वाली बात यह है कि हत्या के बाद पिता ने खुद थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

ग्रेटर नोएडा: पिता ने ही की बेटी की हत्या, शव को झाड़ियों में फेंका; फिर खुद दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
  • ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र में एक सौतेले पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव को छिपा दिया
  • आरोपी ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए खुद बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और तलाश का नाटक किया
  • पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और हत्या की बात कबूल कराई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
ग्रेटर नोएडा:

ग्रेटर नोएडा के जेवर थाना क्षेत्र इलाके में रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है. जहां सौतेले पिता ने अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी की हत्या कर दी और शव को यमुना पुल के पास झाड़ियों में छिपा दिया. इतना ही नहीं पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए आरोपी ने खुद बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई और मासूम की तलाश का नाटक करता रहा. घटना के खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. 

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को जब जेवर की आर एंड आर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र सिंह ने कोतवाली में शिकायत दी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी दूध लेने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. शुरुआत में मामला सामान्य गुमशुदगी का लग रहा था लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शक की सुई खुद पिता पर टिक गई. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली तो चौंकाने वाला सच सामने आया. फुटेज में सुरेंद्र अपनी बेटी को ई-रिक्शा में बैठा कर ले जाता हुआ दिखाई दिया लेकिन वापस अकेला नहीं लौटा. यहीं से पुलिस को हत्या की आशंका हुई.

यह भी पढ़ेंः 'भूत' ने सुलझाई हत्या का गुत्थी, 34 साल से कर रहा था पीछा, गुजरात में 1992 से कुएं में दफन राज ऐसे खुला

ऐसे हुआ पूरा खुलासा

ग्रेटर नोएडा डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि पुलिस ने सुरेंद्र को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की शुरुआती दौर में आरोपी लगातार पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन बाद में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया और अपनी ही बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली. 

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने यमुना पुल के पास पहुंची और झाड़ियां के बीच से नाबालिग का शव बरामद किया गया. शव कई दिन पुराना होने के कारण कंकाल में तब्दील हो चुका था. 

Latest and Breaking News on NDTV

डीसीपी ने यह भी बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए बेहद खौफनाक तरीका अपनाया. वह शव को ई-रिक्शा में ईटों के बीच रखकर कानीगढ़ी और गोविंदगढ़ के पास यमुना पुल तक ले गया और झाड़ियां में फेंक दिया. उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी ने पूरी साजिश बेहद सोच समझ कर रची थी ताकि किसी को शक ना हो, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच ने उसकी पोल खोल कर रख दी.

यह भी पढ़ेंः चाचा-भतीजे का अंतर-राज्यीय गैंग: ई-रिक्शा, बस और ऑटो में महिलाओं से करवाते थे चोरी, 11 आरोपी गिरफ्तार

हत्या का मकसद क्या था?

बताया जा रहा है आरोपी सुरेंद्र की नाबालिग उसकी वर्तमान पत्नी की बेटी थी. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी की नियत नाबालिग पर ठीक नहीं थी और इसे लेकर बच्ची ने ननिहाल में कुछ लोगों से शिकायत भी की थी. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया. हालांकि पुलिस इस एंगल की भी गंभीरता से जांच कर रही है. 

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई. वह लगातार पुलिस और परिवार के सामने बेबस पिता बनने का नाटक करता रहा ताकि शक उससे दूर रहे. लेकिन पुलिस की तकनीकी जांच और पूछताछ ने उसके झूठ की परत को खोलकर रख दी.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के जरिए मौत के कारणों की पुष्टि की जा रही है.

यह भी पढ़ेंः मीरा रोड स्टैबिंग केस: अफगान महिला से शादी, आर्थिक तंगी... ISIS से जुड़ना चाहता था आरोपी, फिर ऐसे प्लान को दिया अंजाम

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com