विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2017

अवैध हथियारों की तस्करी में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, एक पिस्टल सहित तमंचा और 19 कारतूस बरामद

अवैध हथियारों की तस्करी में सरकारी शिक्षक गिरफ्तार, एक पिस्टल सहित तमंचा और 19 कारतूस बरामद
प्रतीकात्मक फोटो
  • मीठेपुर से सरकारी अध्यापक अझौता निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया.
  • आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है.
  • पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियारों की सप्लाई करता है.
मेरठ: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र से पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया, जिसके पास से एक पिस्टल, एक तमंचा व 19 कारतूस बरामद हुए हैं. आरोपी शिक्षक को पुलिस ने जेल भेज दिया है. शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए ग्रामीण एसपी श्रवण कुमार ने बताया, ‘‘बीती देर रात चेकिंग अभियान के दौरान इंचौली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीठेपुर से एक सरकारी अध्यापक अझौता निवासी दीपक को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, 14 जीवित कारतूस बरामद हुए.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी जेल जा चुका है और उसका लंबा आपराधिक इतिहास है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हथियारों की सप्लाई करता है और आज (शनिवार) भी पिस्टल को बेचने के लिए ले जा रहा था. फिलहाल पुलिस ने उसके खिलाफ इंचौली थाने में मुअसं 207/17 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Illegal Weapon, Smuggling, Government Teacher, Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com