विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2022

फरीदाबाद : खुद को पुलिसकर्मी बताकर रेप करने के इरादे से लड़की को ले गया जंगल, आरोपी गिरफ्तार

आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयोग गाड़ी और फर्जी आईकार्ड को बरामद कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कोई सवारी उसकी गाड़ी में अपना पर्स भूल गई थी. जिससे उसने अपना फर्जी कार्ड बना लिया.

फरीदाबाद : खुद को पुलिसकर्मी बताकर रेप करने के इरादे से लड़की को ले गया जंगल, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
फरीदाबाद:

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर लड़की को कार में लिफ्ट देने के बहाने उसे जंगल में ले जाकर रेप करने की कोशिश करने के मामले में क्राइम ब्रांच एनआईटी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामला सामने आने के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान के द्वारा अपराधियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच एनआईटी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर नरेंद्र की टीम ने रेप की घटना को अंजाम देने की कोशिश करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी विनय कुमार स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के जिले बुलंदशहर के गांव पोंडरी का तथा अस्थाई रूप से फरीदाबाद गांव लकड़पुर का रहने वाला है. आरोपी टैक्सी चलाने का काम करता है.

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी बुकिंग के लिए सूरजकुंड चौक पर खड़ा था तभी वहां अकेली खड़ी लड़की को देख उसके पास जाकर नकली आईकार्ड दिखाते हुए अपने आप को पुलिस वाला बताकर कहा कि यहां खोरीगांव के आसपास तोड़फोड़ हुई है. यहां कोई भी वारदात हो सकती है, इसलिए आप मेरे साथ चलो, मैं आपको थाने में ले जाकर आपके घरवालों को बुलाकर नाम पता लिखकर छोड़ दूंगा. लड़की के मना करने पर आरोपी ने लड़की को डरा धमकाकर अपनी गाड़ी में बिठा लिया और लड़की को थाने में ले जाने के बहाने सूरजकुंड के जंगल की ओर ले गया, जंगल में ले जाकर आरोपी ने गाड़ी लॉक कर लड़की को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा.

लड़की के मना करने पर आरोपी ने लड़की के साथ जबरदस्ती रेप करने की कोशिश की और कुछ देर बाद लड़की को गाड़ी से उतारकर फरार हो गया. लड़की ने घटना के संबंध में महिला थाना एनआईटी में एक लिखित शिकायत दी, जिसपर थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी. लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग पाया. मामले की गंभीरता को देखते कार्रवाई क्राइम ब्रांच एनआईटी को सौंपी गई. क्राइम ब्रांच टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सूरजकुंड से गिरफ्तार कर लिया. घटना की पूरी जानकारी के लिए आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया.

आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयोग गाड़ी और फर्जी आईकार्ड को बरामद कर लिया है. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कोई सवारी उसकी गाड़ी में अपना पर्स भूल गई थी. जिससे उसने अपना फर्जी कार्ड बना लिया. पूछताछ पूरी होने के बाद आज आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faridabad Crime News, Faridabad Crime Branch, Girl Rape In Faridabad, Girl Lift Rape, Crime News In Faridabad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com